GHKKPM Spoiler Alert: इमोशनल होकर ईशान लेगा ऐसा फैसला, रीवा पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सवि का भी बढ़ेगा दर्द

ghkkpm Spoiler Alert: स्टार प्लस की मोस्ट पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि हम सभी ने पिछले एपिसोड में देखा था कि कैसे सवी अपने पूरे परिवार को खोने की वजह से टूट के बिखर गाई है, लेकिन उसका साथ ईशान बिल्कुल नहीं छोड़ रहा और उसका बेहद खास ख्याल भी रखते नजर आया था, लेकिन इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे सवी की हालत देखकर ईशान इतना परेशान हो जाएगा कि वो बातों ही बातों में रीवा से शादी कैंसिल करने की बात कह देगा और तभी कुछ ऐसा होगा जिसके बारे में किसी न कभी सोचा नहीं होगा।
सवी की हालत होगी खराब
सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे सवी की हालत दिन प्रतिदिन खराब होते जाएगी और ये ईशान से बिल्कुल बर्दाश नहीं होगा। जिसके वजह से वो सवी और उसके ताई की देख भाल भरपूर करेगा। हालांकि की ईशान को सवी के लिए इतना परेशान देख रीवा कुछ बेहर परेशान हो जाएगी उसे समझ में नहीं आएगा की वो ईशान से क्या कहे। हालांकि वो बाद में ईशान से वो बात करेगी, लेकिन ईशान उसकी एक नहीं सुनेगा बल्कि उल्टे में उसे ही सुना देगा।
ईशान को इमोशनल सपोर्ट देगी रीवा
इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में आगे पास सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे ईशान सवि को लेकर काफी परेशान और अकेला महसूस करता है। ऐसे में रीवा उसका सहारा बनकर उसके साथ खड़ी होती है। रीवा को अपने पास पाकर ईशान इमोशनल हो जाता है और उसे गले लगाकर रोने लगता है। इसके बाद रीवा सवि को भी समझाती है कि वो किसी बात की कोई टेंशन ना ले क्योंकि उसके साथ भोसले इंस्टीट्यूट के सभी लोग उसके साथ है। रीवा की ये बात सुकर सवी उसे लगे लगा लेगी। इसके अलावा रीवा सवी से कहेगी कि वो भोसले कॉलेज की स्टूडेंट है इस नाते उसके मुश्किल वक्त में कॉलेज के सभी टीचर और स्टूडेंट उसके साथ हैं।
टूट जाएगी ईसान रीवा की शादी
इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे ईशान रीवा से कहेगा कि सवी की ताई की हालत इतनी खराब है कि कभी-कभी सोचता हूं कि हमें शादी की डेट आगे बढ़ा देना चाहिए। तीन छह महीने के बाद की डेट निकालनी चाहिए। ईशान की बाते सुन रीवा गुस्सा करेगी और जवाब देते हुए कहेगी कि क्या बोला तुमने तुम ये शादी पोस्टपोन कर देना चाहते हो। ईशान कहता है कि बस ये बात जुबान से निकल गई। रीवा आगे कहेगी कि ये तुम्हारे दिल में बात थी तभी तो निकली ना। एक काम करते हैं जब बात निकल गई तो इसपर अमल भी करते हैं। हम ये शादी कैंसिल ही कर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications