SHOCK..दंगल गर्ल..देर रात..निकलने पर पाबंदी..बड़ा खतरा..
खतरों के खिलाड़ी गर्ल गीत फगोट भी नजर आयेंगी जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं। अपने जीवन में सबसे बड़े डर को लेकर गीता ने बहुत बड़ा खुलासा किया है।
खतरों के खिलाड़ी 8 को लेकर गीता फोगाट बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने ने कहा कि इस शो पर पर हर किसी को लग रहा है कि मैं सबसे दमदार कंटेस्टेंट हूं। मैं यह शो जीत जाऊंगी।
मेरे परिवार को छोड़ कर किसी को इस बारे में नहीं पता है कि मैं खतरों के खिलाड़ी 8 का हिस्सा हूं। मैं 2020 तक ओलंपिक खेलना चाहती हूं। फिलबाल इस शो से जुड़ने का मकसद यही है कि मैं डर को देखना चाहती हूं। निजी जिंदगी में मुझे पता ही नहीं कि डर क्या है। मुझे का कभी डर लगा ही नहीं।

मैं रात में भी अकेले ट्रेवल करती हूं तो कभी मेरे दोस्ता रात में अकेले नहीं निकलने की सलाह देते हैं। मेरी शादी हो गयी है तो ससुराल में कहते हैं कि रात में कहीं बाहर है तो घर मत आया कर। मुझे लगता ही नहीं कि क्या और किस चीज़ से डरना है।
हाल ही मेरे घर पर एक डॉक्टर साहब आए थे, उन्होंने मुझसे कहा कि रात में ट्रेवल नहीं करना चाहिए। अगर कभी रास्ते में चार या पांच आदमी मिल गए तो कैसे सामना होगा। मैं तो इतना ही कहती हूं कि भगवान ने अनहोनी लिख दी तो क्या कर सकते हैं।
बाकी मुझे किसी से डर नहीं लगता है।पिता ने मुझे डरना नहीं सिखाया है। स्पेन से में खतरों के खिलाड़ी जीत कर आना चाहती हूं। मेरा सारा फोकस केवल खतरों के खिलाड़ी की जीत पर है।
गौरतलब है कि गीता के साथ इस बार टीवी के कई सरप्राइज चेहरे आपको इस बार खतरों के खिलाड़ी में दिखाई देंगे। इन सभी का मानना यही है कि गीता जीत के सबसे नजदीक हैं। यहां देखें फाइनल लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
