52 की उम्र में भी गीता कपूर नहीं करना चाहती शादी, बोलीं- मैंने लाइफ में एन्जॉय किया लेकिन...
Geeta Kapur On Love Life: बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर गीता कपूर आज के वक्त में काफी ज्यादा मशहूर हो चुकी है। 52 साल की उम्र में उन्होंने शोहरत और दौलत खूब कमाई। बॉलीवुड को छोड़कर उन्होंने टीवी की तरफ रुख किया और जल्दी ही डांस शो के जज बनकर छोटे पर्दे पर वापसी की। अभी के वक्त में गीता कपूर एक लग्जरियस लाइफ जीती है और उनके पास में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद उनकी जिंदगी अधूरी है क्योंकि अभी तक उनका सच्चा प्यार नहीं मिला है। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बात की है।

हर सवा साल में अकेली रह जाती हैं गीता कपूर
एस्ट्रोलॉजर अजय लुधरा के पॉडकास्ट के दौरान गीता कपूर ने बताया कि उनकी जिंदगी में लोग आते हैं लेकिन जल्दी ही चले जाते हैं। एस्ट्रोलॉजर ने यह भी बताया कि उनकी जन्म कुंडली में शनि है और शनि हमेशा अकेला ही रहता है। इसी के चलते गीता कपूर की जिंदगी में कोई भी टिक नहीं पता है। एस्ट्रोलॉजर बताते हैं कि साल 2025 के अंत तक उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होगी लेकिन वह सवा साल बाद में चला जाएगा।
गीता कपूर ने बताया कि "हर सवा साल में मेरी जिंदगी से लोग चले ही जाते हैं और मैं अकेली रह जाती हूं। लेकिन फिर भी मैं खुश हूं क्योंकि मुझे जिंदगी भर अकेला ही रहना है।"
अकेले जीना चाहती हैं गीता कपूर
वैसे गीता कपूर पहले भी इस बात को कई बार कह चुकी है कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं और उन्हें अपनी जिंदगी में अकेले जीना पसंद है। उन्होंने यह भी बताया था कि वह सिंगल है और इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एंजॉय नहीं किया।
फराह खान को गुरु मानती हैं गीता कपूर
गीता कपूर आज के वक्त में एक अच्छे खासे मुकाम पर आ चुकी हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह घर चलाने के लिए काफी ज्यादा स्ट्रगल कर रही थी। उनका डांस का काफी शौक हुआ करता था और इसी के चलते उन्हें फराह खान के साथ काम करने का भी मौका मिला। वह कई सारे इंटरव्यू में यह भी कह चुके हैं कि उनकी लाइफ फराह खान ने ही बनाई है और वह उनकी गुरु है।


Click it and Unblock the Notifications