मुश्किल वक्त में शिल्पा शेट्टी के साथ आईं गीता कपूर, शो के दौरान राखी बांधी, Video!
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी काफी समय से मुसीबतों में घिरी हैं और इस बीच खबर आई थी कि वो फिर से सुपर डांसर चैप्टर 4 का हिस्सा बनेंगी। ऐसे में रक्षाबंधन के दौरान एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शिल्पा शेट्टी के साथ गीता कपूर नजर आ रहीं हैँ। बता दें कि गीता कपूर ने इस शो के दौरान शिल्पा शेट्टी को राखी बांधी है। उनका कहना है कि मुश्किल के इस समय वो शिल्पा शेट्टी के साथ हैं और हमेशा खड़ी रहेंगी।
इसके बाद शिल्पा शेट्टी की आंखों में आंसू आ गए थे और गीता कपूर की आंखें भी नम हों गईं थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कई तरह से इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बात करें तो वो 19 जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। पति का पोर्न फिल्म रैकेट में नाम सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 की शूटिंग से खुद को दूर कर लिया था।
मेकर्स के बुलाने पर एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी ने वापसी का फैसला किया। उनका ये फैसला काफी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि ऐसे में वो किस तरह से नजर आने वाली हैं ये उनका फैसला था।
कुछ समय तक लगातार वो शो से बाहर थीं और लोगों ने कमेंट्स में उनकी वापसी को लेकर गुहार लगाई थी। हालांकि इस केस में शिल्पा शेट्टी का दोष किसी तरह से साबित नहीं हुआ है। लेकिन लगातार राज कुंद्रा से सवाल जवाब हो रहे हैं। कई अभिनेत्रियों ने सामने आकर राज कुंद्रा पर आरोप लगाए थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











