ग्वालियर के गीत सागर ने जीता 'एक्स फैक्टर' खिताब

जीं हां ग्वालियर के गीत सागर ने एक्स फैक्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में गुजरात के सजदा सिस्टर और सीमा को हराया। विजेता के रूप में गीत सागर को पचास लाख रुपए नकद, एक इंडिगो मांजा कार, करन जौहर की आने वाली किसी भी फिल्म में गाने का मौका और एक एलबम का कॉन्ट्रेक्ट मिला है।
ग्रैड फिनाले की शाम काफी रंगीन रही। शो के सेट पर गायक सोनू निगम, गायिका श्रेया घोषाल, निर्देशक संजय लीला भंसाली, एंकर और गायक आदित्य नारायण के अलावा आने वाली फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की पूरी टीम मौजूद थी। फिल्म के सितारे कैटरीना कैफ, इमरान खान और अली जाफर ने अपने अंदाज से ऐसा समां बांधा की देखने वाले बस देखते ही रह गये।
गीत-संगीत की धुनों पर नाचते-गाते सितारों को देखकर वहां मौजूद लोग भी झूम उठे। विजेता गीत सागर गायिका श्रेया घोषाल की टीम में थे। खिताब जीतने बाद श्रेया ने गीत सागर के लिए कहा कि उनके गाने में विविधता है इसलिए वो जीत गये। आपको बता दें कि गीत सागर पेश से रेडियो जॉकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











