ये रिश्ता क्या कहलाता है : कार्तिक- नायरा का टूट जाएगा रिश्ता,फैंस के लिए महा ट्विस्ट !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल कार्तिक और नायरा की जिंदगी में खुशहाली छाई है। दोनों ने मिलकर अपने परिवार को टूटने से बचा लिया है।
लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि दोनों का रिश्ता फिर एक बार टूटने की कगार पर आ सकता है। हाल ही में दिवाली एपिसोड में आपने देखा कि घर में सेलिब्रिशन का माहौल जिसके चलते कई पुराने किरदार की शो में एंट्री हुई है।
गोयनका और सिंघानिया परिवार साथ में मिलकर दिवाली की खुशियां मनाते हुए नजर आता है। जिसके चलते शो में नायरा के परिवार के कुछ खास पुराने सदस्य यानी कि वर्षा, राजश्री,विशम्भर की एंट्री होती है।

सबसे खास किसी की एंट्री को दिखाया गया है तो वह और कोई नहीं बल्कि गायु हैं। गायु की एक बार फिर से वापसी हो रही है। इस बार गायु का किरदार कांची नहीं निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications