Spoiler ये रिश्ता क्या कहलाता है: गायु बनेंगी मां, टूट जाएगा कार्तिक -नायरा का रिश्ता !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से कार्तिक और नायरा की जिंदगी में तूफान आने वाला है। जहां पर कार्तिक की जिंदगी में किसी और की नहीं बल्कि गायु की एंट्री होने वाली है।
जी हां, हाल ही में शो में कई पुराने किरदार को लाया गया है। जिसके चलते शो में फैंस को जमकर फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। ताजा मिली जानकारी के अनुसार गायु के आ जाने से कार्तिक और नायरा का रिश्ता दोबारा टूटने की कगार पर आ जाएगा। यह सब होता है किसी और नहीं बल्कि खुद गायु के कारण।

फिललहा इस समय शो में देखा जा रहा है कि नायरा मां बनना चाहती है। पूरा परिवार में नायरा की इस बात से सहमत है। इस बीच कार्तिक इस बात का फैसला करते हैं कि उन्हें कोई बच्चा नहीं चाहिए। जिसके कारण नायरा और परिवार बेहद दुखी हो जाते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि कार्तिक और नायरा के बीच किसी तीसरे यानी कि गायु को लाकर शो की टीआरपी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इस वीक यह शो टॅाप 5 शो की लिस्ट से बाहर रहा है। Read more at: https://hindi.filmibeat.com/television/gayu-trouble-kartik-naira-yeh-rishta-kya-kehlata-hai/articlecontent-pf208825-078079.html


Click it and Unblock the Notifications