जब पहली मुलाकात में मल्लिका शेरावत ने गौतम रोडे को कर दिया इग्नोर! एक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा
जब दो कलाकार पहली बार मिलते हैं, तो हल्की फुल्की बातचीत से परिचय शुरु होता है क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे के काम को देखा होता है और एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी होती है। लेकिन एमएक्स प्लेयर के बहुप्रतीक्षित शो, नकाब में नायक की भूमिका निभाने वाले एक्टर गौतम रोडे के साथ ऐसा नहीं था।
जब गौतम रोडे का सामना जोहरा मेहरा की भूमिका निभाने वाली मल्लिका शेरावत से हुआ, तो जैसा कि स्वाभाविक रूप से कोई भी एक्टर करता, वह उनके पास हाय कहने के लिए गए। लेकिन वह चकित होकर रह गये क्योंकि मल्लिका उन्हें अनदेखा करके चली गईं।

इस घटना के बारे में बताते हुए गौतम ने कहा, "यह एक बहुत ही मजेदार किस्सा था, जिसे मैं याद करता हूं और जिस पर हंसता हूं। मैं वास्तव में चकित था कि मल्लिका ने मुझे नजरअंदाज कर दिया।"
बता दें, सीरीज में उनके किरदार ठंडे वाइब्स साझा करते हैं लेकिन मल्लिका ऑफस्क्रीन में भी वैसा ही कर रही थीं। जब उनका सीन खत्म हुआ तो चुप्पी टूटी और मल्लिका दौड़कर गौतम के पास गईं और उन्हें गले से लगा लिया और उस व्यवहार के लिए माफी मांगी। फिर उन्होंने बताया कि वास्तव में निर्देशक सौमिक सेन ने उनसे किरदार में बने रहने और गौतम रोडे और ईशा गुप्ता दोनों को अनदेखा करने के लिए कहा था।
यह सुनकर गौतम खूब हंसे और फिर सौमिक से कहा कि उन्हें कम से कम उनको चेतावनी देनी चाहिए थी। गौतम ने कहा, "मुझे लगता है कि वह चाहते थे कि हम जितना संभव हो उतना किरदार में बने रहें और जब मैं आज उस दृश्य देखता हूं, तो साफ दिखता है कि ऐसा वास्तव में हुआ था! उसके बाद, उनका व्यवहार बहुत गर्मजोशी से भरा रहा था और मल्लिका के साथ शूटिंग करना एक अद्भुत अनुभव था!" शो 'नाकाब' 15 सितंबर को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications












