डिलिवरी के बाद जुड़वा बच्चों को लेकर बाहर आई मशहूर एक्ट्रेस, लाख छुपाने के बाद भी दिख गया एक का चेहरा

Pankhuri Awasthy

Pankhuri Awasthy Gautam Rode Twins: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी। वहीं अब ये कपल अपने बच्चों को लेकर अस्पताल से लेकर घर पहुंचा है।

दरअसल, पंखुड़ी अवस्थी अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ आज यानी रविवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं। गौतम और पंखुड़ी अपने बच्चों के साथ हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों ने अपने न्यू बॉर्न बेबीज को अपनी गोद में ले रखा था। शादी के पांच साल बाद गौतम-पंखुड़ी के घर किलकारी गूंजी है।

अस्पताल से बाहर आते समय एक बच्चे को पंखुड़ी तो दूसरे को गैतम थामे दिखाई दिए। इस दौरान तमाम कैमरों के बीच जब पंखुड़ी अपनी गाड़ी में जा रही थी एक बच्चे की झलक साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस इस पहली फैमिली झलक को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार उड़ेल रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म हुई थी, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ''हमने एक ख्वाहिश की और दो पूरी हुईं " दोगुना प्यार, दोगुनी खुशी, हमारे उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद, हम बहुत आभारी हैं।

गौतम और पंखुड़ी की पहली मुलाकात 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। शूटिंग सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साल 2018 में 5 फरवरी को शादी की थी और अब शादी के पांच साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। गौतम और पंखुड़ी की उम्र में 14 साल का फासला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X