#Confirm..इस सुपरस्टार का बॉलीवुड डेब्यू..अक्सर 2 में आएंगे नज़र!
कोई भी टीवी स्टार क्यों न हो सबका सपना होता है बॉलीवुड में काम करना। टीवी स्टार्स की मेहनत ही होती है जो उन्हें वहां तक पहुंचाती है। ऐसे कई स्टार्स है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो छोटे पर्दे से की है, लेकिन आज बॉलीवुड में राज कर रहे हैं।

ऐसे ही एक और टीवी स्टार है जो जल्द ही आपको बॉलीवुड में नज़र आने वाले हैं। जी हां..हम बात कर रहे हैं गौतम रोडे की। खबर है कि गौतम फिल्म 'अक्सर 2' से बॉलीवुड डेब्यु करने जा रहे हैं। हालांकि पहले ही ये तय हो चुका है कि गौतम बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं और वह फिल्म साइन भी कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में इस एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है।
#AFlyingJatt..तगड़ा कॉम्पिटीशन है बॉस..इतना आसान नहीं है सुपरहीरो बनना!
उनकी फिल्म का आॅफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है। अभिनेता ने ट्विटर पर अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि 'अक्सर 2' का आॅफिशियल अनाउंसमेंट हो चुका है। अक्सर 2' एक थ्रिलर फिल्म होगी और इसे अनंत महादेवन डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं जरीन खान फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
कुछ तस्वीरें Excitement ही नहीं..सोशल मैसेज भी देती हैं!
फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। आपको बता दें कि गौतम न सिर्फ सफल टी एक्टर हैं, बल्कि एक उम्दा संचालक भी हैं। गौतम को टीवी पर 'महाकुंभ', 'सूर्यपुत्र कर्ण' और संजय लीला भंसाली के टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से पाप्युलेरिटी हासिल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











