सरस्वतीचंद्र को भूल जाइये, मिलिए रूद्र से
सरस्वतीचंद्र से दर्शकों के फेवरिट बन चुके गौतम रोडे वापसी के लिए तैयार हैं। इस बार उनका लुक और किरदार दोनों ही अलग है। इस नए सीरियल का नाम है महाकुंभ - एक रहस्य, एक कहानी। वाराणसी में गंगा किनारे एक घाट पर भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी सहित आगामी धारावाहिक "महाकुंभ-एक रहस्य, एक कहानी" की पूरी टीम की मौजूदगी से श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना बहुत खास बन गई।

धारावाहिक की पूरी टीम सीरियल के प्रचार के लिए दशाश्वमेध घाट पर पहुंची, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिल गए। महाकुंभ में रूद्र की भूमिका निभा रहे टेलीविजन अभिनेता गौतम रो़डे भी वहां मौजूद थे।
1 साल में रमन - इशिता बन गए छोटे परदे के शाहरूख - काजोल, 10 कारण
उन्हें देखते ही लड़कियां मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने दौ़ड प़डीं। घाट पर महाकुंभ का पोस्टर लगा होने की वजह से भीड़ को गौतम को पहचानने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी प़डी। इस दौरान मनोज तिवारी ने शाम की आरती से पूर्व न केवल कुछ पारंपरिक एवं भक्ति गीत गाए, बल्कि "महाकुंभ" के सभी कलाकारों का खुद दर्शकों से परिचय भी कराया। "महाकुंभ" 15 दिसंबर से प्रसारित होगा, जिसमें मशहूर अभिनेत्री सीमा बिस्वास मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
क्या अलग हो जाएगा ये खूबसूरत टीवी कपल!


Click it and Unblock the Notifications











