2018 की पहली अनोखी शादी, 40 साल का सुपरस्टार और 14 साल छोटी दुल्हन
Recommended Video

साल 2018 की शुरुआत हो गई है। इसके आगाज के साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम टीवी के लोकप्रिय स्टार गौतम रोडे का जुड़ने जा रहा है।
वैसे आप इसे इस साल की सबसे अनोखी शादी भी कह सकते हैं। गौतम ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी से सगाई की थी। अब वह दिल्ली में 4 और 5 फरवरी को शादी करेंगे। दोनों की काफी ग्रैंड शादी होने जा रही है।

बता दें कि पंखुड़ी और गौतम के बीच 14 साल का अंतर है। गौतम से पंखुड़ी 14 साल छोटी हैं। ये कपल माइथोलॉजिकल शो 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर मिला था जिसमें गौतम ने कर्ण का कैरेक्टर प्ले किया था और पंखुड़ी ने द्रौपदी का।
सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। पहले दोनों का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। गौतम 40 साल के हैं। पंखुड़ी केवल 26 साल की हैं। बाद में दोनों का परिवार इस शादी के लिए तैयार हो गया।
बहरहाल,क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे स्टार हैं जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं। वैसे आपको बता दें कि ऐसे एक नहीं बल्कि 10 स्टार हैं। यहां देखें उनकी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications












