गौतम जैसे ही बने बिग बॉस विनर, स्टेज से गायब हुईं करिश्मा

By Ajay Mohan

लोनावला। कलर्स चैनल पर बिग बॉस 8 में सलमान खान भले ही नहीं मौजूद थे, लेकिन टीवी जर्नलिस्ट रजत शर्मा ने कुछ देर के लिये सलमान की सारी कमी को काफिर कर दिया। और रजत शर्मा के जाने के तुरंत बाद फिनाले के विनर के नाम की घोषणा की गई, जिसमें गौतम गुलाटी को बिग बॉस का विजेता घोष‍ित किया गया, जिसकी खबर वनइंडिया ने आपको शाम को ही दे दी थी।

करिश्मा तन्ना शुरू से ही बहुत तुनक मिजाज रहीं और उनका मिजाज अंतिम समय में भी नहीं बदला। जैसे ही गौतम को विनर घोष‍ित किया गया, वैसे ही मंच से करिश्मा गायब हो गईं। वहीं 25 लाख रुपए लेकर खुद से तीसरे नंबर के स्थान पर बाहर हुए प्रीतम मंच पर एंज्वॉय करते नजर आये।

उछल पड़े पुनीत इस्सर

जैसे ही होस्ट फराह खान ने गौतम के नाम का ऐलान किया, पुनीत सीट से उछल पड़े। पुनीत ने मंच पर आकर गौतम को गले लगा लिया। यह पल ऐसा था, जिसे देख ऐसा लग रहा था, मानों पुनीत के बेटे ने यह ट्रॉफी जीती है। नाम के ऐलान के बाद गौतम ने रिक्वेस्ट की कि यह ट्रॉफी उनकी मां को दी जाये।

इससे पहले रजत शर्मा ने करिश्मा, गौतम और प्रीतम से सवाल किये, जिनमें तीनों अपनी ही बातों में उलझ गये। उससे पहले राहित शेट्टी ने तीनों फाइनलिस्ट से स्टंट करवाये। वहीं डिंपी पांचवें और अली कुली मिर्जा चौथे स्थान पर रहे, जिन्हें सोनाक्षी सिन्हा और एजाज़ घर से बाहर लेकर आये थे।

बिना सलमान के सलमानमय बिगबॉस

फिनाले में सलमान खान भले ही नहीं आये थे, लेकिन फिर भी अंतिम दिन सलमानमय रहा। सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान ने एक आईटम सॉन्ग किया, वो भी सलमान की फिल्म की फिल्म किक के गीत पर। उसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक प्रस्तुति दी, जिस में दबंग फिल्म के गीत पर ठुमके लगाये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X