शहनाज गिल को क्यूट बहन मानते हैं गौतम गुलाटी, बोला- वो सिद्धार्थ के साथ है उनपर फोकस करना चाहिए

By Filmibeat Desk

बिग बॅास 13 के दौरान शहनाज गिल ने गौतम गुलाटी को लेकर कई बार अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने ये बताया था कि कैसे वह उस वक्त गौतम का सपोर्ट करती रहीं जब वो बिग बॅास में थें। जब गौतम गुलाटी ने बिग बॅास 13 में बतौर गेस्ट एंट्री की तो शहनाज गिल ने अपना प्यार खुले तौर पर जाहिर किया। हालांकि पूरे सीजन के दौरान और आज तक केवल सिडनाज को लेकर बात होती है। शहनाज गिल का नाम जब भी आता है तो उसमें सिद्धार्थ शुक्ला की चर्चा जरूर होती है।

वहीं इस बीच गौतम गुलाटी ने ये भी बताया कि आखिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल को अनफॉलो कर दिया था, इन सारे सवालों का जवाब गौतम गुलाटी ने एक इंटरव्यू में दिया है। गौतम ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि मुझे लगता है कि शहनाज काफी क्यूट हैं। बबली और अच्छी लड़की हैं।

Gautam gulati, shehnaaz gill

वो मेरी बहन जैसी हैं। मैंने शहनाज के लिए कभी वैसा नहीं सोचा। लोगों ने हमारा कनेक्शन बनाना शुरू कर दिया था। ये देख मुझे हंसी आती थी क्योंकि मैंने कभी शहनाज के लिए वैसा नहीं सोचा था।

गौतम ने आगे ये भी कहा कि अगर शहनाज के साथ सिद्धार्थ है तो लोगों को उस पर फोकस करना चाहिए। बजाए मुझे इस कनेक्शन में डालने के। भगवान उन दोनों को खुश रखे। जब लोग शहनाज के साथ मेरा साथ जोड़ने लगे थे तो मैंने सोचा यार, वो लोग कपल हैं हम लोग कपल नहीं हैं। मैंने सोचा, जय राम जी की निकल लेते हैं।

यही एक वजह थी कि मैंने शहनाज को सोशल मीडिया पर अनफॅालो कर दिया। जिस तरह मुझे शहनाज ट्रीट करती हैं मुझे क्यूट बहन जैसी वाइब्स मिलती है। आपको बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बिग बॅास से बाहर निकलने के बाद भी दोस्ती ठीक उसी तरह से जारी है। फैंस दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों के डेट करने की खबर भी सामने आती रहती है। हालांकि इस पर शहनाज और सिद्धार्थ ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X