VIDEO शहनाज गिल को हो गया घमंड, शो में पहुंचकर गौतम गुलाटी का भड़का गुस्सा
शहनाज गिल इन दिनों अपने शो मुझसे शादी करोगे को लेकर चर्चा में हैं। जहां पर बीते कई दिनों से वह खुद का शो बताते हुए कुछ कंटेस्टेंट को कड़ी फटकार लगाते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर गौतम गुलाटी शो के होस्ट बनकर आते हैं और शहनाज गिल की जमकर क्लास लगाते हैं।
शो के नए प्रोमो में गौतम बताते हैं कि वे मुझसे शादी करोगे के होस्ट बनकर आए हैं। गौतम एंट्री के वक्त बचना ए हसीनो सांग पर डांस करते हुए एंट्री लेते हैं। शहनाज उन्हें देखकर काफी खुश हो जाते हैं।लेकिन इसके बाद गौतम गुलाटी शहनाज गिल पर भड़क पड़ते हैं। शहनाज के व्यवहार पर उन्हें कड़ी फटकार लगाते हैं।

शहनाज से गौतम कहते हैं कि अगर कोई मेल कंटेस्टेंट आपको इंप्रेस करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं तो कुछ गड़बड़ आपमें भी हो सकती है। इसका जवाब देते हुए शहनाज कहती हैं कि मैं इनको अटेंशन नहीं दूंगी। मैं सभी को ग्रुप में बुलाती हूं। चलो फन करते हैं। तभी शहनाज को करेक्ट करते हुए गौतम कहते हैं कि ये फन शो नहीं है।
यहां आपके लिए लोग आए हैं। आप भी यहां इन्हीं के लिए हो। मेल कंटेस्टेंट से गौतम पूछते हैं कि क्या कोई शहनाज को रिजेक्ट करना चाहता है। इस पर मयंक अग्निहोत्री अपना हाथ उठाते हैं।
शहनाज कहती हैं कि मयंक ये जानबूझकर कंट्रोवर्सी करना चाहता है। वो इस शो के लायक नहीं है। ये मेरा शो है। इसके बाद गौतम उन्हें कहते हैं कि ये आपकी गलतफहमी है। ये आपका शो नहीं है, ये उनका शो भी है। आप यहां पर मौजूद सभी की बेइज्जती कर रही हो। यहां देखिए इसका VIDEO..


Click it and Unblock the Notifications











