क्या होगा गौतम गुलाटी का..इतना ATTITUDE!
[टेलीविजन] बिग बॉस 8 विनर गौतम गुलाटी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री तो ले ली है। लेकिन लगता है उनकी फिल्म आने में काफी समय है। सूत्रों की मानें तो गौतम की एटिट्यूड से उनके डाइरेर्क्स काफी परेशान हैं और धीरे धीरे उनके हाथों से सारी फिल्में निकलती जा रही हैं।
जी हां, गौतम के हाथ से उनकी पहली फिल्म 'उड़नछू' तो निकल ही गई है, लेकिन अब लगता है कि वह एकता कपूर की फिल्म 'अजहर' से भी हाथ धोने वाले हैं।
बता दें, उड़नछू के लिए यूं तो गौतम की ओर से बयान दिया कि उन्होंने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि उड़नछू की डेट एकता कपूर के फिल्म की डेट के साथ क्लैश कर रही है। लेकिन असल बात कुछ और है और बिल्कुल ही अलग है।
ये है जलवा..हसीनाओं के बीच पार्टी करते गौतम गुलाटी ALONE
जी हां, दरअसल जब गौतम के पास उड़नछू की स्क्रिप्ट आई तो उन्होंने स्क्रिप्ट में दर्जनों बदलाव कर डाले। उन्होंने ऑन-स्क्रीन शर्ट उतारने से मना कर दिया, यहां तक की डॉयलोग्स में बदलाव की बात कही क्योंकि वे डबल मीनिंग डॉयलोग्स नहीं बोलना चाहते थे।
फिर क्या फिल्म उनके हाथ से निकल गई। वहीं, एकता कपूर की अजहर, जो कि मोहम्मद अजहरूद्दीन की बॉयोपिक है, फिलहाल गौतम के पास है। लेकिन खबर है कि इस फिल्म के मेकर्स भी गौतम से परेशान हैं और उनके साथ फिल्म करने को इच्छुक नहीं हैं।
हालांकि, गौतम ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है और कहा कि, मैं अजहर कर रहा हूं..यह सब खबरें पूरी तरह से झूठी हैं.. बता दें, गौतम ने बालाजी टेलीफिल्मस के साथ तीन फिल्मों का करार किया है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
