ये है जलवा..हसीनाओं के बीच पार्टी करते गौतम गुलाटी ALONE
[टेलीविजन] गौतम गुलाटी ने बिग बॉस क्या जीता, उनकी तो जैसे जिंदगी ने ही गुलाटी मार दी। टीवी शो 'दिया और बाती हम' में साइड रोल करने वाले गौतम के पास आज पैसा है, शोहरत है, फिल्में है..और......हसीनाएं भी। जी हां, विश्नास नहीं होता तो नीचे दी गई तस्वीर को देंखे। यह तस्वीर ऐसी वैसी नहीं, बल्कि यहां गौतम मिस इंडिया कंटेस्टेट्स से घिरे हैं।

दरअसल, कुछ ही दिनों पहले गौतम गुलाटी को मिस इंडिया 2015 के कंटेंस्टेंट्स के साथ पार्टी करते स्पॉट किया गया। जहां गौतम कई हसीनाओं से घिरे नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पार्टी में आदित्य रॉय कपूर भी थे।
पढ़ें- PICS: उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का FAKING लव!
आपको बता दें, हाल ही में गौतम गुलाटी ने तीन फिल्मों की एक डील साइन की है। जिसके बाद वे अचानक ही सेलिब्रिटी बन गए हैं। फिल्मों के साथ साथ उन्होंने टेलीविजन स्टाइल एवार्ड 2015 का एवार्ड भी अपने नाम किया है। गौतम को आजकल बॉलीवुड से जुड़ी कई पार्टियों में देखा जाता है। हम्ममम.. उम्मीद है जल्द ही गौतम फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बनेंगे।
पॉपुलर टीवी शो 'फराह की दावत' में गौतम को स्पेशल सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किया गया। यहां उनके साथ आई थीं आलिया भट्ट, जिनके साथ उन्होंने अपने कूकरी से सबको इंप्रेस किया था।
विशेष नोट- टेलीविजन और फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











