BIGG BOSS:गौतम ने रचा इतिहास, आठ सीज़न के सबसे बड़े विजेता
गौतम गुलाटी ही बिग बॉस विनर बनेंगे ये तो आखिरी हफ्ते में ही लगभग तय हो गया था। लेकिन सबसे ताज़ा खबर ये है कि बिग बॉस का ये सीज़न आठ में से सबसे रोचक, सबसे लंबा और सबसे ज़्यादा सक्सेसफुल सीज़न रहा। बिग बॉस के आखिरी दिन ये बात बिग बॉस ने खुद फाइनल पांच प्रतिभागियों को बताई।

वहीं सीज़न आठ के विजेता गौतम गुलाटी ने भी इतिहास रचा डाला है। दरअसल गौतम जो 89% वोटों से बिग बॉस 8 के विजेता बने अब तक के सबसे बड़े विजेता हैं। बाकी दोनों प्रतिभागी करिश्मा तन्ना और प्रीतम सिंह को महज़ 6% और 5% वोट मिले और वोटों का इतना फासला आज तक किसी भी सीज़न के फाइनल प्रतिभागियों में नहीं रहा। वहीं गौतम के लिए जनता की वोटिंग ने भी बिग बॉस के सारे रिकॉर्ड तोड़े और अब तक के सबसे ज़्यादा वोट्स बिग बॉस को इसी सीज़न में आए।
विजेता गौतम गुलाटी अपनी जीत को लेकर काफी ज़्यादा आश्चर्यचकित थे क्योंकि उन्हें बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि बिग बॉस की ये ट्रॉफी वो अपने नाम कर पाएंगे। लेकिन गौतम शायद नहीं जानते कि ट्विटर पर उनके फैन्स ने उनके लिए विश्व युद्ध करने तक की ठान ली थी और रोज़ वो किसी ना किसी कारण से ट्रेंड ज़रूर होते थे।


Click it and Unblock the Notifications











