बिग बॉस ओटीटी 2 में जल्द एंट्री करने वाले हैं गौतम गुलाटी, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी!

Gautam Gulati

Gautam Gulati: रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 वर्तमान समय में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर शो को लेकर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हाल ही में शो को लेकर अभिनेता गौतम गुलाटी ने अपनी बात रखते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शायद एक्टर शो में एंट्री कर सकते हैं।

सलमान खान का शो बिग बॉस-

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' अपने प्रसारण से पहले से ही सुर्खियां बटोर रहा है। और अब जैसे-जैसे यह फिनाले की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है, वैसे-वैसे इसमें हर दिन कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो अपने कंटेस्टेंट्स के कारण भी चर्चा में है।

गौतम गुलाटी घर में लेंगे एंट्री-

बिग बॉस के एक्स-विनर गौतम गुलाटी ने कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत में बीबी हाउस में अपनी एंट्री का हिंट दिया है, जिसे देखकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। गौतम गुलाटी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हिंट दिया है कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में एंट्री लेने वाले हैं।

अपने सच्चे और सीधे व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले गौतम गुलाटी ने बिग बॉस सीजन 8 के दौरान दर्शकों का दिल जीता था और विजेता भी रहे थे। शो में उनका सफर कोई नहीं भुला सकता और उनके सोशल मीडिया मैसेज ने प्रशंसकों के बीत उत्साह बढ़ा दिया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में, गौतम गुलाटी ने खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में एंट्री करने के लिए कॉल आया था। लेकिन वह उस समय अपने वर्क कमिटमेंट के चलते लंदन में थे। हालांकि, अब उन्होंने बीबी 2 ओटीटी हाउस में एंट्री करने में रुचि व्यक्त की है।

गौतम गुलाटी ने लिखा, 'बीबी ओटीटी में एंट्री करने के लिए एक कॉल आई। मैं काम के लिए बाहर हूं, लेकिन मैं शायद कर सकता हूं, कोई प्लान बना सकता हूं। लेकिन कुछ भी पक्का नहीं है। लेकिन फिर भी मुझे बताएं कि अगर मैं घर में एंट्री लूं तो वहां क्या चल रहा है और किसे क्या कहा जाएगा।'

शो को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं-

गौतम गुलाटी की इस तरह की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। क्योंकि अगर अभिनेता सच में शो में गेस्ट अपियरेंस देते हैं, तो वह सभी के लिए बहुत खास होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी पर गेस्ट के रूप में गौतम की वापसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस अभी से ही अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss ott 2 gautam gulati
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X