गौतम बने बिग बॉस 8 के सबसे रोंदू प्रतिभागी
जरा सोचिये..आपको एक घर में बंद कर दिया जाए कुछ अजनबियों के साथ, जिनसे आप कभी मिले नहीं..जिन्हें आप जानते नहीं। ऐसे लोग जिनकी आदतें बिल्कुल आपसे नहीं मिलतीं। ना कोई दोस्त, ना कोई अपना तो आप क्या करेंगे। जाहिर है रोएंगे और क्या कर सकते हैं आप। गौतम भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति से घिरे हुए हैं। बिग बॉस 8 में आने के बाद पहले कुछ दिन तक तो गौतम कुछ के चहेते बने रहे लेकिन धीरे धीरे लोग उनसे दूर होते गये और फिर गौतम हो गये किनारे।

वैसे बिग बॉस के हर सीजन में कोई ना कोई ऐसा प्रतिभागी होता है जो कि रोता ही रहता है और घरवालों के टारगेट में रहता है। सीजन 8 में गौतम ऐसे ही प्रतिभागी हैं जिन्हें रोदू का टैग दिया गया है। अभी तक गौतम को कई बार रोते हुए कैमरों में कैद किया गया है घरवालों को लगता है कि गौतम नाटक करते हैं और वहीं गौतम के इस रोंदू बर्ताव से बाहर दर्शकों की सहानुभूति गौतम के खाते में जा रही है।
गौतम सबसे पहले करिश्मा तन्ना को गुस्से में गाली देने पर गौतम को काफी सुनना पड़ा और उस वक्त भी गौतम रो पड़े। इस विषय को लेकर कई बार गौतम को रोते हुए देखा गया। कभी कैमरे के सामने अकेले में तो कभी किसी अपने दोस्त के सामने। यह सिलसिला खत्म भी नहीं हुआ कि गौतम को अकेलापन खलने लगा और वो अकेलेपन को लेकर कैमरे में रोते हुए पाए गये।
अब उनके दोस्त प्रीतम और प्रनीत उनके खिलाफ हो गये और गौतम एक बार फिर से रो दिये। गौतम को रोना क्यों आता है..ये सवाल काफी पेचीदा होता जा रहा है। वो सच में दुखी हो जाते हैं और इतने इमोशनल हैं कि उन्हें रोना आता है या फिर ये सिर्फ एक गेम प्लान है। ये जानना तो वाकई मुश्किल है। देखते हैं गौतम का ये रोंदूपना उन्हें और कितना आगे लेकर जाता है।


Click it and Unblock the Notifications