गौरी अरोड़ा ने सेक्स चेंज के बाद किया खुलासा..बचपन में हुआ था रेप!
गौरव से बने गौरी अरोड़ा ने हाल ही में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो 11 साल के थे तो उनके साथ रेप हुआ था।
स्पिलट्सविला 8 कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा पिछले दिनों से अपने सेक्स चेंज करवाकर गौरी अरोड़ा बनने से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरी ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। गौरी ने बताया कि जब वो 11 साल की थीं तो उनके साथ रेप हुआ था।

गौरव ने बताया कि मैंने उस समय लड़कियों वाली ड्रेस पहनी हुई थी। वो मेरी ट्यूशन क्लास के लड़के थे, जोकि मुझसे 6-7 साल बड़े थे। वो मुझे बहला फुसला कर पार्क में ले गए।
''खुद को टीवी पर देखती हूं तो चैनल बदल देती हूं''
उसके बाद उन्होंने कुछ देर तक तो प्यार से बातें की, फिर उसके बाद इधर-उधर छूना, किस करना और फिर मारपीट करना शुरू कर दिया। गौरव ने बताया कि शुरुआत में मेरी मां ने ये बात मेरे पिता को बताने से मना की थी, लेकिन मैंने बता दी।
आपको बता दें किउनका ताल्लुक दिल्ली के रूढ़िवादी परिवार से है। उम्र है 23 साल। गौरी बताती हैं कि आठ से 12 साल की आयु के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि वो आम बच्चों से अलग हैं।
SHOCKING..दिव्यांका त्रिपाठी के साथ सड़क दुर्घटना..सूरत से लौट रही थीं मुंबई!
उनका कहना है कि उन्हें लड़कियों के कपड़े पसंद थे। वो लड़कों की तरफ आकर्षित होते थे. जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला वो मज़ाक का पात्र बनते चले गए।
गौरी को अपनी इन भावनाओं के लिए पिता की क्रूरता का सामना भी करना पड़ा। उस दौर को याद करते हुए गौरी ने बताया मुझे उस दौरान इस बात का एहसास हो गया कि अपने दिल की आवाज़ को दबाकर दुनिया के हिसाब से जीना ही मेरे लिए बेहतर होगा।
मैंने वैसा ही किया, क्योंकि उस वक़्त मैं घर छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता था। गौरव के गौरी बनने की ख़बर सुनकर उनके परिवार ने उनसे अपना नाता तोड़ लिया है।


Click it and Unblock the Notifications


















