..................... Gauri and Yash Tonk blessed with a baby girl - Hindi Filmibeat

13 साल बाद फिर से मम्मी-पापा बने यश-गौरी..घर आई बेबी गर्ल

टेलिवीज़न का क्यूट कपल यश टोंक और गौरी के घर एक नन्हीं परी आई है।

By Shivani Verma

ऐसा लगता है कि सेलेब्स के लिए ये गुड न्यूज़ का समय है। पिछले साल शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और सैफ अली खान-करीना कपूर के घर नन्हा मेहमान आया तो अब एक और कपल के घर किलकारियां गूंजी हैं। जी हां..टेलिवीज़न का क्यूट कपल यश टोंक और गौरी के घर एक नन्हीं परी आई है।

गौरी ने हाल ही में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इससे पहले गौरी और यश की एक और बेटी है जो अब 13 साल की हो चुकी हैं। 13 साल बाद फिर से मम्मी-पापा बनकर यश और गौरी काफी खुश हैं। इन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रख दिया है।

gauri-yash-tonk-blessed-with-baby-girl

इनकी क्यूट सी बेटी का नाम मायरा है। गौरी ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि हम बहुत खुश हैं। यश मेरे साथ हैं क्योंकि वो हमारी बेटी से एक मिनट भी दूर नहीं रहते। हमारी बेटी का नाम मायरा है, मायरा का मतलब परी है, यानी कि हमारे घर में एक नन्हीं परी आ गई है।

श्वेता तिवारी के बेटे रेयांश की ये तस्वीर देखते रह जाएंगे आप

आपको बता दें कि यश और गौरी की शादी को 15 साल हो गए हैं। दोनों की मुकालात एकता कपूर के सीरियल कहीं किसी रोज के सेट पर हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X