'ऐसा नाशवान पति न भी हो तो क्या फर्क...' प्रेमानंद महाराज से सलाह लेने पहुंची गौरव तनेजा की पत्नी ऋतु

Gaurav Taneja Wife Ritu Rathi Premanand Maharaj: यूट्यूबर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी के बीच में तलाक की खबरें इन दिनों काफी जोर पकड़ रही थी और अब इन पर पुष्टि भी लग चुकी है। दरअसल, इस बात की पुष्टि तब हुई जब गौरव की पत्नी ऋतु राठी रोते हुए प्रेमानंद महाराज के पास पहुंची और अपने दिल की बात कही। इस दौरान उनका पति की धोखेबाजी को लेकर बात करते हुए देखा गया।
ऋतु ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि क्या उनको अपने हक के लिए लड़ना चाहिए या फिर अपने बच्चों की पढ़ाई और पालन पोषण पर फोकस करना चाहिए। इस दौरान ऋतु को मास्क में देखा गया था और इसी वजह से लोग पुष्टि नहीं कर पा रहे थे कि आखिर ये वही हैं या कोई और।
लेकिन अब इस बात की पुष्टि इंस्टाग्राम के जरिए हो चुकी है। ऋतु ने प्रेमानंद महाराज के सामने रोते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति से बहुत प्यार किया और उनको धोखा मिला। उन्होंने कहा कि मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं और अपनी दोनों बच्चियों का पालन पोषण कर रही हूं। क्या मैं श्रीजी की सेवा के लिए सब कुछ त्याग दूं या फिर अर्जुन की तरह अपने बच्चों के हक के लिए लड़ाई करूं।
ऋतु के इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि बच्चों का पिता की संपत्ति पर पूरा हक होता है। ऋतु ने कहा कि वह नौकरी करती है और अपनी बच्चियों को पाल सकती है। लेकिन उनका कहना है कि बच्चों को वक्त देने के लिए शायद उनको नौकरी छोड़ने पड़े। तब प्रेमानंद महाराज ने उनसे सवाल किया कि क्या तुम्हारे पास इतनी ज्यादा दौलत है कि तुम अपनी बच्चियों को अकेले पाल पाओगी।
ऋतु ने प्रेमानंद महाराज से जवाब में कहा कि हां है। तब प्रेमानंद महाराज ने ऋतु को जवाब में कहा कि फिर पति से कुछ भी मत मांगो और लड़ाई से हमेशा दूर रहो। लेकिन बाद में गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि "जोई मोहे प्यार करे, सोइ मोहे हवे" अर्थात जो मुझसे प्यार करता है मैं भी उससे प्यार करता हूं। अब हर कोई इस को गौरव और उनकी पत्नी के बीच की लड़ाई से जोड़कर देखता नजर आ रहा है।
हालांकि बाद में ऋतु ने खुद अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर किया। साथ ही बताया कि वीडियो में वही है और जो भी कुछ हो रहा है वह उनके और उनके पति के बीच का है। उन्होंने कहा कि पुरुषों को बहुत ज्यादा जल्दी विलेन बना दिया जाता है। वह बहुत लॉयल और जेनुइन है और मैंने उसको हर स्थिति में देखा है। पति पत्नी के बीच छोटी सी बात हुई और वह दिन भर है गया तो इसका मतलब यह नहीं है कि लोग मुझे बताएंगे कि वह कैसा आदमी था।


Click it and Unblock the Notifications











