शादी के 9 सालों बाद बच्चों के लिए तड़प उठा एक्टर, पत्नी के कारण नहीं बन पा रहा बाप

Gaurav Khanna On Family Planning: बिग बॉस सीजन 19 शुरू हो चुका है और दर्शक सभी कंटेस्टेंट के असली चेहरों को धीरे धीरे वाकिफ हो रहे हैं। इसके साख ही कई कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम बातें भी एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता गौरव खन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा बता दिया है जिसके कारण उनके खूब चर्चे शुरू हो गए हैं।
दरअसल, गौरव खन्ना ने अभी तक अपने बाप ना बन पाने के कारण से पर्दा उठाया है। अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते नजर आए, जहां उन्होंने बच्चे को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर की। गौरव खन्ना का कहना है कि वो बाप बनना चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि गौरव की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं।
बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के नॉमिनेशन के बाद, गौरव खन्ना कई घरवालों के निशाने पर आ चुके हैं। जीशान कादरी से लेकर अमाल मलिक तक उन पर निशाना साधते दिखे। इसी दौरान गौरव ने मृदुल तिवारी से अपने परिवार के बारे में बात की और बताया कि फैमिली प्लानिंग पर दिल खोलकर चर्चा की। जब मृदुल ने गौरव से पूछा कि क्या वह अपना बच्चा चाहते हैं, तो जवाब में गौरव ने कहा कि वह तो बच्चा चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी बच्चा नहीं चाहतीं, उनकी सोच इस मामले में बहुत अलग है।
गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला और फैमिली प्लानिंग के बारे में बात करते हुए कहा- 'बच्चा एक बड़ी जिम्मेदारी होता है। मैं दिन भर काम करता हूं और अगर मेरी पत्नी भी नौकरी करने लगी तो फिर बच्चे किसकी देख-रेख में रहेंगे। बच्चे को किसी और की देखभाल में छोड़ना ठीक नहीं लगेगा।' इस पर जवाब में मृदुल कहते हैं- देखिये, शायद दो या तीन साल बाद, इस पर गौरव भी सहमति में अपना सिर हिलाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications














