Inside Videos: गौरव खन्ना की पत्नी ने अपनी ही प्री बर्थडे पार्टी में काट दिया बवाल, चिकनी चमेली बनकर किया ऐसा
Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Pre Birthday: टेलीविजन स्टार और बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना ने जब से ट्रॉफी उठाई है तभी से वो अपने वर्क फ्रंट से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब गौरव खन्ना ने पत्मनी आकांक्षा के लिए शानदार प्री बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अपनी प्री बर्थडे पार्टी को सबसे ज्यादा आकांक्षा ही इंजॉय करती दिखाई दीं। इस दौरान हसीना ने रेड कलर की वन पीस ड्रेस कैरी की थी जिसमें वो किसी बार्बी डॉल जैसी दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही आकांक्षा इस दौरान पूरी तरह से सुरूर में डूबी चिकनी चमेली पर डांस करती दिखाई दीं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर किसी की नजरें डांस फ्लोर पर आग लगाती आकांक्षा पर ही टिकी की टिकी रह गईं।
इस पार्टी में गौरव और आकांक्षा के दोस्तों के साथ बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट भी पहुंचे। इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आए। केक कटिंग के बाद गौरव खन्ना ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी। इस दौरान आकांक्षा ने पैपराजी को भी केक बांटा। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आकांक्षा चमोला के प्री-बर्थडे बैश में आवेज दरबार भी पहुंचे। वे अपनी मां के साथ आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के साथ पैपराजी को पोज दिए। 'बिग बॉस 19' के कई अन्य प्रतिभागी भी इस सेलिब्रेशन में नजर आए। अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे भी शिरकत करते दिखे।
'बिग बॉस सीजन 19' की प्रतिभागी अशनूर कौर भी बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में अशनूर काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अभिषेक बजाज के साथ जमकर डांस किया।


Click it and Unblock the Notifications











