लाखों खर्च कर बनाया आलीशान महल, पर नए घर में रहने को तैयार नहीं 'अनुपमा' के अनुज के माता-पिता!
Gaurav Khanna New House: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता गौरव खन्ना इन दोनों यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं और व्लॉगर बन चुके हैं। वह अलग-अलग शहरों में जाकर सैर करते हैं और फिलहाल अपने होमटाउन कानपुर में है। उन्होंने बताया कि कानपुर में वह अपने माता-पिता के लिए नया घर बनवा चुके हैं। लेकिन उनके पेरेंट्स वहां पर रहने के लिए राजी नहीं है। उनके पैरेंट्स को पुराने घर से इतना ज्यादा लगाव है कि वह वही रहना चाहते हैं और नए घर को उन्होंने वीकेंड हाउस बना दिया है।

कम से कम 2 दिन माता-पिता के साथ नए घर में रहना चाहते हैं गौरव
अभी के वक्त में गौरव खन्ना कानपुर में है और उन्होंने ठान लिया है कि वह अपने माता-पिता को लेकर कम से कम 2 दिन नए घर में रहेंगे। जिससे कि उन्हें इसकी आदत हो जाए और एक्टर ने लाखों रुपए इस नए घर को बनवाने में खर्च किए हैं।
गौरव खन्ना ने अपने व्लॉग के जरिए अपने नए घर की झलक शहर की और सबसे पहले उन्होंने मंदिर के दर्शन करवाए। यहां पर गायत्री मंत्र से सजावट हुई है और कान्हा से लेकर हनुमान जी और महादेव की तस्वीर मौजूद है।
घर में है कई सारे कमरे
शाहरुख खान का यह नया घर कई मंजिल बना हुआ है और उसमें कई सारे कमरे भी हैं। जिनकी साफ सफाई करवाते उनके पिता भी दिखाई दिए। कमरों में एक बेड के साथ में बाकी सारी जरूर का समान है। लिविंग रूम में भी टीवी से लेकर साउंड और लाइटिंग का पूरा इंतजाम करवाया हुआ है।
ओपन किचन है बेहद शानदार
गौरव खन्ना के इस नए घर में व्हाइट थीम पर ओपन किचन है और यहां पर ओवन से लेकर सेंसर चिमनी जैसी सभी एडवांस टेक्नोलॉजी भी है। व्लॉग में गौरव अपनी मां के साथ खाना बनाते हुए नजर आए। एक्टर ने बताया कि उन्होंने यह नया घर अपनी मासी और भाई भाभी के सामने इसीलिए बनवाया जिससे कि उनके माता-पिता को सपोर्ट मिले। क्योंकि वह कानपुर में अकेले रहते हैं और पेरेंट्स की देखभाल सही से नहीं होती।
पत्नी के साथ मुंबई रहते हैं एक्टर
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ मुंबई में रहते हैं। लेकिन अब उनके माता-पिता वहां पर कब शिफ्ट होंगे यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन अभी के वक्त में उन्हें खूब फैंस बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications