OMG..टीवी की ये हॉट एक्ट्रेस अपने वीरू के लिए बन गई हेमा मालिनी..
टीवी शो प्रेम या पहेली चंद्रकांता में गौरव खन्ना और कृतिका कामरा शोले फिल्म का एक यादगार सीन दोहराते हुए नजर आयेंगे।
टीवी शो और बॅालीवुड का नाता पुराना है। कई बार टीवी शो में कई प्रमुख सीन को क्रिएट करने के लिए बॅालीवुड की हिट फिल्मों का सहारा लिया गया है। एक बार फिर से टीवी की दुनिया में ये होने जा रहा है।
टीवी शो प्रेम या पहेली चंद्रकांता में गौरव खन्ना और कृतिका कामरा शोले फिल्म का एक यादगार सीन दोहराते हुए नजर आयेंगे। जी हां। ये वहीं सीन है जिसमें वीरू के दोनों हाथों को गब्बर बांध देता है। फिर उसे बचाने के लिए वहां पर बसंती को आना पड़ता है।
ऐसा ही सीन चंद्रकांता में दिखाई देगा। जब राजुकमार वीरेंद्र सिंह के दोनों हाथों को बांध दिया जाएगा। अपने प्यार को बचाने के लिए चंद्रकांता को आना पड़ता है। खुद गौरव के लिए यह अनुभव बेहद ही शानदार रहा है।

गौरव कहते हैं कि तेज धूप में हमने इस सीन की शूटिंग की है। इस सीन को करने के दौरान मेरे कंधों पर भी भार पड़ा है। लेकिन हमारी शो की पूरी टीम को शोले का यह यादगार सीन दोहराना यादगार अनुभव रहा है। हमने जैसी योजना बनाई थी। यह सीन उसी तरह फिल्माया गया है।
बहरहाल,क्या आपको याद है कि कैसे टीवी के टॅाप शो में बॅालीवुड के कई सुपर हिट सीन की कॅापी की गई है। अगर नहीं याद है तो कोई बात नहीं। हम दिखाते हैं उन शो की झलक..


Click it and Unblock the Notifications