Gaurav Khanna ने 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के कमबैक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो कोमा में है...

Gaurav Khanna On Quit Anupamaa: रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' इस समय नंबर वन पर बना हुआ है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इसमें कई बार लीप भी लाए जा चुके हैं। इतना ही नहीं अक्टूबर में भी शो में 15 साल का लीप आया। इसी के चलते कई सारे किरदार शो से बाहर भी हुए। लेकिन अभी भी अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
दरअसल, आपको बता दें कि अनुज कपाड़िया का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना तकरीबन 2 महीने तक सेट से दूर बने रहे हैं। इसी के चलते अब एक्टर को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह उन्होंने भी इस शो को छोड़ दिया है। हालांकि अब खुद गौरव खन्ना ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है और इसका पूरा सच भी बताया है।
ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान गौरव खन्ना ने कहा कि "लोग मुझे अनुपमा में मेरे कम बैक को लेकर सवाल करते हैं। राजन सर ने भी मेरे कैरेक्टर को लेकर एक ग्रैंड री एंट्री की पॉसिबिलिटी पर भी बात की थी। इसके लिए हमने 2 महीने तक इंतजार भी किया। लेकिन अब इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।"
गौरव खन्ना ने आगे इस पर कहा कि "उन्होंने भी इस बात को महसूस किया है कि अब मेरे लिए कुछ बड़ा तलाशने का वक्त है। इसीलिए अब अनुज का चैप्टर बंद हो चुका है। लेकिन मैं फिर भी इसे अभी कॉम के तौर पर देखता हूं, फुलस्टॉप के तौर पर नहीं। अगर आगे चलकर कहानी के डिमांड हुई और मेरा शेड्यूल भी सही रहा तो मुझे वापस लौटने में खुशी होगी।"
गौरव खन्ना ने बताया कि उनके रोल की शुरुआत एक गेस्ट भूमिका के तौर पर होनी थी। उन्होंने कहा कि "अनुज को शो में ओरिजिनली 3 महीने के कर्मियों के तौर पर प्लान किया गया था और यह 3 साल तक चलने वाले मेरे करियर का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन गया। इस तरह का प्यार बहुत है रेयर मिलता है और मैं इसके लिए अपने फैन्स को शुक्रिया कहता हूं।"
इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना से रूपाली गांगुली के साथ अनबन के अफवाहों को लेकर भी सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा कि "मैं रिवेंज फुल वाले इंटरव्यू में शामिल नहीं होता हूं। ना ही ऐसी अफवाहों पर रिएक्शन देना सही समझता हूं। जिस काम को हमने मिलकर किया है वह हमारे लिए मायने रखता है। मैं हमेशा से ही अपने क्राफ्ट पर फोकस किया है और एक्शन और कट से परे क्या होता है वो पूरी तरह से बहुत सेकेंडरी है।"


Click it and Unblock the Notifications











