'प्यार आज भी उतना ही है, वो मेरी पत्नी है यार' टूटे दिल के साथ आकांक्षा की हरकतों पर गौरव खन्ना का रिएक्शन
Gaurav Khanna Reaction On Akanksha Chamola Divorce Announcement: रियलिटी शो 'लॉक अप 2'में आकांक्षा चमोला के तलाक के ऐलान के बाद अपने रिलेशन के कारण सुर्खियों में आने वाले गौरव खन्ना को पहली बार पैपराजी ने स्पॉट किया और इस दौरान गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, एक और पत्नी ने तलाक का ऐलान किया है और दूसरी ओर गौरव का ऐसा रिएक्शन हर किसी को काफी अजीब लग रहा है।

हाल ही में गौरव खन्ना 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर नजर आए। उन्होंने वहां, पैपराजी से इस सिलसिले में बात की, जैसे ही उनसे पूछा गया कि उनका हाल चाल कैसा है। तभी उन्होंने कहा कि वही है, जो पहले था, प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा। मेरी पत्नी है यार। प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं।'
इसके बाद एक पैपराजी ने कहा, 'भाई, लेकिन काफी कंट्रोवर्सी हो गई है। इस पर गौरव ने कहा कि मैं आकांक्षा को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह अच्छा खेले और जीतकर आए। मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा, उस सपोर्ट करता रहूंगा।'
गौरव का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कई लोगों का कहना है कि गौरव को अब अच्छे रिलेशन का ड्रामा करना बंद कर देना चाहिए। तो वहीं काफी सारे उनके इमोशंस की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि लॉक अप में एंटर करने से लेकर अब तक आकांक्षा चमोला को ही सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिल रही है। इस शो में आकांक्षा ने पहले तलाक का ऐलान किया फिर तलाक का कारण उनमें मां ना बनने की इच्छा बताया और फिर वेवहज ही Blo*J*b जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। इस कारण वो काफी विवादों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications