10 साल बड़े पति गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला ने किया तलाक का ऐलान, बोलीं- हम एक साल से...
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: रियलिटी शो लॉक अप का दूसरा सीजन 27 जून से शुरू हुआ और शो में पहले ही दिन हैरान करने वाला खुसाला हो गया है। ये खुलासा किया है अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने। दरअसल, आकांक्षा ने अपने तलाक को लेकर हैरान करने वाली बात कही है जिससे कंटेस्टेंट के साथ साथ होस्ट फराह खान और रितेश देशमुक और उनके फैंस भी पूरी तरह से शॉक्ड हो गए हैं।

दरअसल, आकांक्षा और गौरव एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर कपल फोटोज और वीडियो तो शेयर करते ही थे साथ में दोनों अक्सर डिनर और पार्टीज में भी स्पॉट होते रहते थे। ऐसे में जहां किसी को भनक भी नहीं थी तो वहीं ये रिश्ता टूटने के कागार पर था।
आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप-2' में जाकर बताया कि वे और गौरव तलाक ले रहे हैं। साथ ही यह भी खुलासा किया कि दोनों करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने बताया कि यह बात अब तक लोगों के बीच नहीं थी। उन्होंने कहा, 'यह मेरा और गौरव का फैसला है। पिछले एक साल से हम इस पर बात कर रहे थे।'
आकांक्षा ने आगे बताया कि 'बिग बॉस 19' के वक्त से ही ऐसा चल रहा है। दोनों के माता-पिता ने अलग रहकर चीजों को ठीक करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है कि कई बार अलग रहते हैं तो अहमियत समझ आती है।
आकांक्षा ने कहा कि हम दोनों सोशल मीडिया पर साथ दिख रहे हैं। इवेंट में सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में किसी को हमारे बारे में अंदाजा नहीं है। मगर, हमें अब वह कपल वाला अहसास नहीं हो रहा है। बता दें कि गौरव ने जब 'बिग बॉस 19' जीता और वे जब घर के अंदर खेल रहे थे तब आकांक्षा पूरा सपोर्ट कर रही थीं। बिग बॉस के बाद कई इवेंट में दोनों को साथ देखा गया। आकांक्षा का जन्मदिन भी गौरव ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। ऐसे में रिश्ते के बिखरने की बात फैंस के लिए भी शॉकिंग है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि आकांक्षा और गौरव की उम्र में 10 सालों का फासला है। आकांक्षा गौरव से 10 साल छोटी हैं। इसके साथ ही इस कपल की शादी को 10 साल भी हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications