झलक दिखला जा 9: इस कंटेस्टेंट को देखकर हैरान रह जाएंगे
कॉमेडी में मेल का फीमेल बनना अब मानों एक ट्रेंड सा चल पड़ा है। सुनील ग्रोवर ने गुत्थी बनकर तो कभी कीकू ने पलक बनकर सबका खूब मनोरंजन किया है। ऐसे ही गौरव गेरा ने भी चुटकी एंड द शॉपकीपर बनकर लोगों का काफी मनोरंजन किया है।
[इस टीवी एक्ट्रेस का Bold लुक कर देगा आपको हैरान!]
लेकिन गौरव गेरा का ये मनोरंजन केवल उसी शो तक नहीं रहेगा, क्योंकि गौरव एक बार फिर आपको चुटकी के किरदार में दिखाई देंगे, लेकिन किसी कॉमडी शो में नहीं बल्कि फेमस डांस शो झलक दिखलाजा 9 में।

जी हां..गौरव इस बार झलक दिखलाजा में पार्टिसिपेट करेंगे और वो भी चुटकी के ही रोल में। बता दें कि इसके पहले भी गौरव 'मिसेज पम्मी प्यारेलाल' में औरत के किरदार में ही नजर आए थे।
टेलीविजन पर विभिन्न किरदार निभा चुके गौरव आमतौर पर कॉमेडी किरदारों में नजर आते हैं। वे फिल्मों, टीवी, रेडियो और थिएटर के कई प्रोजेक्ट्स करते आए हैं।
इसी के साथ खबरें ये भी आ रही हैं कि सिद्धांत गुप्ता भी 'झलक दिखला जा' में नजर आएंगे। शक्ति अरोड़ा, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, नोरा फतेही, सुरवीन चावला, करिश्मा तन्ना और शांतनु माहेश्वरी का नाम पहले ही इस शो के लिए फाइनल हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











