गौरव चोपड़ा के पिता का कोरोना वायरस से निधन, 10 दिन पहले मां को कोरोना से खोया
एक्टर गौरव चोपड़ा के लिए ये समय बहुत ही दुखद है और कोई भी इसकी कल्पना नहीं कर सकता है। गौरव चोपड़ा ने 29 अगस्त को अपने पिता को खो दिया है। उनके पिता अस्पताल में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे और काफी समय से वेंटिलेटर पर थे।
दुखद ये है कि 19 अगस्त को गौरव ने अपनी मां को भी कैंसर और कोरोना से खो दिया। गौरतलब है कि गौरव की मां एक अस्पताल में कैंसर का ईलाज करवा रही थीं।

इसी दौरान, उनके माता पिता को कोरोना हो गया। दोनों की रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आने के बाद, माता - पिता दोनों का ईलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा था और दोनों सीरियस थे।
गौरव की मां के निधन के बाद उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि उनके पिता को पता भी नहीं है कि बाहर क्या हो गया है। उनका परिवार इस दुख की घड़ी से उबर भी नहीं पाया था कि गौरव ने अपने पिता को भी खो दिया।


Click it and Unblock the Notifications