गौरव अलग - श्रुति सिन्हा Vs शगुन पांडे - सम्युक्ता हेगड़े - किसके हाथ आई Splitsvilla 11 की ट्रॉफी

Splitsvilla 11 की ट्रॉफी आखिरकार, बेस्ट फ्रेंड्स गौरव अलग और श्रुति सिन्हा के हाथ आई। हालांकि दोनों को कड़ी टक्कर दी शो पर बने कपल शगुन पांडे और सम्युक्ता हेगड़े ने। दिलचस्प ये है कि शगुन को छोड़कर बाकी तीनों फाइनलिस्ट एमटीवी रोडीज़ के प्रतिभागी रह चुके हैं। गौरतलब है कि अकसर स्पिल्ट्सविला को रोडीज़ के प्रतिभागियों द्वारा हाईजैक करने की बात कही जाती है।

पिछले कई बार से शो को रोडीज़ में ही भाग ले चुका कोई प्रतिभागी जीतता है। इससे पहले, प्रियंका शर्मा, प्रिंस नरूला, दिव्या अग्रवाल सब एमटीवी स्पिल्ट्सविला के प्रतिभागी रह चुके हैं। शो को सनी लियोन और रणविजय सिंघा होस्ट करते हैं। और इसे युवाओं में काफी पसंद किया जाता है।

gaurav-alugh-shruti-sinha-win-sunny-leone-rannvijay-singha-mtv-splitsvilla-11

शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग है जहां मॉडल और सेलिब्रिटी प्रतिभागी, अपने लिए प्यार ढूंढने आते हैं और उसी साथी के साथ टास्क परफॉर्म करते हुए शो जीतने की कोशिश करते हैं। अब तक इस शो के 11 सीज़न आ चुके हैं। हालांकि इस शो पर बने ज़्यादातर कपल वक्त के साथ ही टूट भी जाते हैं।

इस सीज़न के विजेता कपल ना होकर असल ज़िंदगी में बेस्ट फ्रेंड्स हैं। माना जा रहा है कि शो के बाद भी गौरव और श्रुति को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X