बिगबॉस 7: गौहर की वापसी, सोफिया हयात का सरप्राइज लेकिन कुशाल पर अटके
हालांकि गौहर ने कुशाल के बिना घर के अंदर आने से मना कर दिया था लेकिन उन्हें यह कहकर मना लिया गया कि पहले वो आ जाये उसके बाद कुशाल को वापस बुला लिया जायेगा। मालूम हो को कुशाल ने एंडी के ऊपर हाथ उठाया था इसलिए उन्हें सजा के तौर पर घर से बेदखल कर दिया गया था।
लेकिन शो के होस्ट सलमान खान कुशाल की वापसी के फेवर में नहीं हैं इसलिए उनकी और शो के निर्माताओं में ठन गयी हैं जिसकी वजह से कुशाल की वापसी में सस्पेंस बरकार है तो वहीं शो के दर्शकों को एक बहुत बड़ा सरप्राइज भी बीते शो में मिला औऱ वह सरप्राइज था ब्रिटिश मॉडल और एक्टर सोफिया हयात। जो कि शो में छिपे हुए हिस्से 'कैरवन' में पायी गयीं वो भी एंडी के साथ।
जिसे देखकर घर के लोग जितना हैरान थे उससे कहीं ज्यादा शो के दर्शक भी थे। एंडी को कैरवन में भेजा गया था जहां उनकी मुलाकात सोफिया से हुई। सोफिया के आने के बाद शो में फिर से नाटकीय मोड़ आ गया है, देखते हैं कि यह मोड़ कितना दिलचस्प होने वाला है इसे देखने के लिए कलर्स पर रात नौ बजे देखते रहिए सलमान खान के साथ बिग बॉस साथ-7।


Click it and Unblock the Notifications
