गौहर बनीं बिग बॉस 7 की विजेता- बहन निगार और मां पहुंचे लोनावाला!

Guahar Khan
बिग बॉस 7 की विजेता के नाम पर से आखिरकार परदा हट चुका है और गौहर खान को बिग बॉस 7 की विजेता घोषित किया गया है। गौहर खान की जीत को लेकर दर्शक काफी खुश हैं और लगातार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बिग बॉस 7 की प्रतिभागी शिल्पा अग्निहोत्री ने भी ट्वीट करके ये कहा कि गौहर ही बिग बॉस 7 की विजेता हैं। गौहर खान की मां और उनकी बहन निगार खान भी लोनावाला पहुंच चुकी हैं और गौहर की जीत पर उसे बधाई देने और उसका साथ देने के लिए तैयार हैं। तनीषा मुखर्जी और एजाज पहले ही बाहर निकलकर मीडिया के साथ अपने बिग बॉस के सफर की यादें देकर जा चुके हैं।

बिग बॉस 7 में अपने स्ट्रॉंग बर्ताव के चलते गौहर खान दर्शकों की खासतौर पर लड़कियों की फेवरेट रही हैं। गौहर खान ने तनीषा मुखर्जी की तरह प्यार में पड़कर किसी के हाथों का खिलौना बनना स्वीकार नहीं किया। गौहर ने हमेशा अपना स्टैंड लिया और साथ ही उन्होंने हमेशा ही फीमेल को लेकर कुछ भी गलत कहने वालों को जवााब भी दिया। जब भी शो के दौरान सलमान खान ने गौहर या कुशाल को कुछ भी कहा तो उसके बाद ही दर्शकों ने गौहर को सपोर्ट करते हुए कहा कि सलमान खान को ऐसा नहीं करना चाहिए। गौहर को दर्शकों ने काफी सारा प्यार और सपोर्ट भी दिया।

लोगों ने संग्राम सिंह के भी बिग बॉस जीतने के कयास लगाए थे लेकिन गौहर खान के फैंस ने गौहर को जिताने के लिए लगातार वोट्स दिये। गौहर के जीतने के बाद ये तीसरा सीजन है जब बिग बॉस में कोई महिला विजेता बनी हैं। गौहर खान के जीतने से सलमान भी काफी खुश हैं क्योंकि गौहर सलमान की भी काफी करीबी रही हैं और बिग बॉस में गौहर के आने के पीछे सलमान का भी हाथ बताया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X