निगार के साथ हो रहा है अत्याचार- गौहर खान
बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान की बहन निगार खान इस साल की वाइल्ड कार्ड कंटस्टेंट बनी हैं। निगार के घर में आने के बाद कई बार ऐसा हुआ कि प्रतिभागियों से उसका झगड़ा हो गया। पहले तो निगार को सोने के लिए बेड नहीं मिल रहा था फिर उन्हें अपना सामान रखने के लिए कोई जगह नहीं मिली। इसके अलावा काम को लेकर भी उनका घर के कैप्टन गौतम से झगड़ा हुआ।

वहीं बाहर गौहर खान अपनी बहन निगार खान को लेकर काफी परेशान नज़र आ रही हैं। यहां तक कि गौहर ट्विटर के माध्मय से ये जता रही हैं कि बिग बॉस 8 के प्रतिभागी निगार खान का मजाक उड़ा रहे हैं। जो कि गलत है।
गौहर का ये भी कहना है कि बिग बॉस 8 में महिलाओं का काफी अपमान किया जा रहा है। और महिलाएं उसी का साथ दे रही हैं जो अपमान कर रहा है।
गौहर खान के फैंस भी इस बात पर गौहर की हां में हां मिला रहे हैं और कह रहे हैं कि घरवालों को निगार के साथ अच्छा बर्ताव करना चाहिए। निगार को लोगों ने वो भी देना शुरु कर दिया है। गौहर के फैंस खासतौर पर निगार को वोट कर रहे हैं।
फैंस ने ट्विटर पर ये भी लिखा कि गौहर खान ने हमेशा सही का साथ दिया और वो इस बात के लिए गौहर को पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











