मां बनने के बाद हद से ज्यादा परेशान हुई एक्ट्रेस, रातों को हो जाती है ऐसी हालत, बोली- जिस दिन मेरी...

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पिछले साल वह मां बनी थी और उन्होंने अपने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा था। बता दे कि अब रमजान के दिनों में गौहर और जैद ने अपने बेटे का फेस भी रिवील कर दिया था।
इसके बाद गौहर के बेटे को ढेर सारा प्यार और तारीफ भी मिली थी। हालांकि अब गौहर खान ने एक वीडियो साझा किया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वैसे तो मजेदार वीडियो है। लेकिन इस फनी वीडियो में गौहर खान की आंखें बहुत ही थकी नजर आ रही थी। वह सुबह सोकर उठी थी।
गौहर खान की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाहर ड्राइंग रूम में आकर सोफे पर वह लेट जाती हैं। जिसके बाद बेटे जेहान उनके पास आता है और इतनी देर में नैनी उन्हें लेकर वहां से चली जाती है। वीडियो में गौहर खान कहती है कि जिस दिन मेरी नींद पूरी हो गई, मैं दुनिया बदल दूंगी। इससे पता चलता है कि अभिनेत्री की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
वीडियो में गौहर खान की आंखों में नींद साफ नजर आ रही है और वह काफी थकी हुई भी देखी जा सकती है। अक्सर देखा जाता है कि बच्चे रात में बहुत परेशान करते हैं। गौहर भी शायद बेटे की पूरी देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रही है और उन्होंने सिर्फ नैनी के भरोसे ही अपने बेटे को नहीं छोड़ा है। जो कि काफी अच्छी बात है।


Click it and Unblock the Notifications











