Gauhar Khan: गौहर खान ने रखा शानदार बेबी शॉवर, पहुंचे कई टीवी सितारें

Gauhar Khan

Gauhar Khan: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में गौहर खान ने पति जैद दरबार के साथ मिलकर शानदार बेबी शॉवर रखा है जिसमें टीवी जगत के कई सारे सेलेब्स शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसकी कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बता दे, गौहर खान और जैद दरबार ने मुंबई के इम्पीरियल हॉल में इस ग्रैंड बेबी शॉवर का आयोजन किया था। उन्होंने काफी शानदार तैयारियां भी की थी, कपल ने इस सेरेमनी के लिए मल्टी कलर आउटफिट सलेक्ट किए हैं।

मल्टी कपल शर्ट और व्हाइट जींस में जैद काफी कूल दिख रहे थे। वहीं गौहर फ्लोरल पिंक गाउन में बेहद प्यारी लग रही थीं, तस्वीरों में गौहर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ झलक रहा था। कपल ने यहां पैपराजी को जमकर पोज दिए।

मॉम टू बी गौहर खान के बेबी शॉवर में टीवी के बहुत से स्टार्स ने शिरकत की है, पार्टी में गौतम रोडे पत्नी पंखुड़ी के साथ हाथ में गिफ्ट्स लेकर पहुंचे थे। दोनों ने पैपराजी को कई सारे पोज दिए, दोनों इस दौरान काफी खूबसूरत लग रहे थे।

Recommended Video

Mom-To-Be Gauahar Khan gets a Grand Baby Shower, Flaunts Baby Bump in Multi-Coloured Flowy Gown

रोडीज फेम रघु राम भी पत्नी नतालिया के साथ बेबी शॉवर में कूल लुक में शामिल होते दिखे, इनके अलावा जैद दरबार की बहन अनम दरबार भी जींस-टॉप पहने भैया-भाभी के बेबी शॉवर में शामिल हुई थीं। इसके अलावा कई दूसरे सितारें भी इस बेबी शॉवर में पहुंचे।

गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रे, गौहर खान ने बीते साल 2022 के दिसंबर में अपने पहले बच्चे की अनाउंसमेंट की थी, कपल ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी थी। इसके बाद फैंस और दूसरे सेलिब्रिटिज से एक्ट्रेस को बधाई देना शुरु कर दिया था।

Read more about: gauhar khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X