गौहर खान ने शेयर किया धमाकेदार डांस वीडियो, पति जैद बोले- Hottie
गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन वह अपने धमाकेदार डांस वीडियो पोस्ट कर फैंस का दिल जीतती है। एक बार फिर गौहर खान ने हॉट वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी एनर्जी लाजवाब लग रही हैं, वह वीडियो में काफी खूबसूरत भी दिख रही हैं, उनके इस अंदाज को देखकर पति जैद दरबार ने भी तुरंत रिएक्ट किया।
गौहर खान रेड लोवर और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। इस शानदार लुक में वह काफी जच रही हैं। ऊपर से उनका डांस बेहद कातिलाना है। गौहर खान के डांस स्टेप्स काफी बढ़िया है। उनके डांस को देखकर पति जैद ने भी कमेंट किया और कहा हॉटी।

पति की तरह फैंस का भी ऐसा ही रिएक्शन रहा। सभी ने गौहर खान की तारीफ की। फैंस भी दिल के इमोजी शेयर करते थक नहीं रहे। गौहर खान का एक बार फिर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

शादी
पिछले साल दिसबंर में गौहर खान ने जैद दरबार से शादी की। कोरोना के चलते परिवार व कुछ ही दोस्त इस शादी में शामिल हुए।

जैद और गौहर
जैद और गौहर ने अपनी शादी को GAZA नाम दिया। 25 दिसबंर को दोनों का निकाह हुआ। दोनों की तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

पिता का निधन
मार्च में गौहर खान के पिता जफर अहमद का निधन हो गया। जिसके बाद एक्ट्रेस काफी परेशान नजर आईं और इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।

बिग बॉस विनर
सलमान खान के शो बिग बॉस 6 की गौहर खान विनर रह चुकी हैं। कंट्रोवर्शियल शो में गौहर खान ने जीत हासिल की थी।

तांडव में आईं नजर
सैफ अली खान और अली जफर की वेब सीरीज तांडव की वेब सीरीज में गौहर खान नजर आई थीं। सीरीज में उनका दमदार रोल था।


Click it and Unblock the Notifications