शैतान स्क्रीनिंग पर पहुंची गौहर खान पैपराजी पर भडकीं, बोलीं- 'बात करने की तमीज सीखो'

गौहर खान जो कि लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में दिखाई नहीं दी हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सीधे शैतान की स्क्रीनिंग से वायरल हो रहा है। रेड हॉट ड्रेस में गौहर खान इस इवेंट पर पहुंची थीं।
हालांकि किसी को ये अंदाजा नहीं था कि गौहर इस इवेंट पर किसी पैपराजी पर भड़कने वाली हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि पैपराजी जोर जोर से उनको बुला रहे हैं। हालांकि इस दौरान किसी ने कुछ ऐसा कह दिया जो कि शायद गौहर को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
उन्होने भड़कते हुए कुछ पैपराजी को बोलने का पाठ पढ़ा दिया है। वीडियो में आप देखेंगे कि जाते जाते गौहर खान ने पैपराजी से कहा कि, ''आपको बोलने की तमीज सीखनी चाहिए।'' इसके बाद उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोगों के कई कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
एक ने लिखा, ''वह सही है। उन्हें बात करना और प्रश्न पूछना सीखना चाहिए।'' एक का कहना है, ''घमंड तो इसका दीखाई दे रहा है।'' एक ने लिखा, ''कोई वहां पैपराजी दिखा दे।'' एक ने लिखा, ''आख़िरकार किसी ने कहा है, पैप्स वास्तव में बत्तमीज़ हैं उन्हें वास्तव में लोगों के प्रति सम्मान की रेखा खींचना सीखना चाहिए।''
एक ने लिखा, ''छपरी खुद को क्या समझ रही है छिपकली जैसी दिखती है तू।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि आपको हैरान करने वाले हैं। हालांकि गौहर खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
गौहर खान हाल ही में उमरा करने गईं थीं और इसके बाद वो काफी चर्चा में रहीं थी। साथ ही वो बोल्ड लुक्स को लेकर ट्रोल भी हो रही थीं। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि वो किसी ना किसी कारण से ट्रोल हुई हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सीधे शैतान स्क्रीनिंग से वायरल हो रहा हैं...


Click it and Unblock the Notifications











