गौहर को मिली सिर्फ बिग बॉस की ट्रॉफी, 50 लाख का इंतजार!

बिग बॉस 7 के विजेता को 50 लाख रुपये की धनराशि भी इनाम में मिलनी थी लेकिन गौहर को अभी तक 50 लाख रुपये का चेक चैनल वालों की तरफ से नहीं मिला है। गौहर खान के अलावा तनीषा मुखर्जी जो कि बिग बॉस 7 की रनर अप थी उन्हें भी इनाम की धनराशि अभी तक नहीं मिली है। गौहर खान फिल्हाल बिग बॉस में अपने द्वारा जीती गयी दूसरी ट्रॉफी यानी अपने प्यार कुशाल टंडन के साथ कलर्स के ही दूसरे रियैलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग करने साउथ अफ्रीका गयी हुई हैं। साउथ अफ्रीका जाने से पहले गौहर खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी तक उन्हें कलर्स चैनल की तरफ से चेक नहीं मिला है।
गौहर खान से पहले भी कई चैनल्स की तरफ से रियैलिटी शो के विजेताओं को जीत की रकम मिलने में देरी हुई है। लेकिन अक्सर ये खबर मीडिया में नहीं आ पाती और ना ही लोग इस बारे में किसी से बात करते हैं। लेकिन गौहर खान जो कि हमेशा सच ही बोलती हैं और किसी से भी डरकर कुछ नहीं करतीं ने ये बात खुलेआम स्वीकार की है। उन्हें इस बात का डर नहीं है कि अगर चैनल वाले इस बात से गौहर से नाराज हो गये तो उनका नुकसान भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications