गौहर के कहने पर कुशाल बने खतरों के खिलाड़ी!

कुशाल टंडन और गौहर खान दोनों के बीच रोमांस बिग बॉस 7 रियैलिटी शो के दौरान शुरु हुआ और अब यही बेहतरीन रोमांस उन्हें कलर्स के अगले रियैलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 5 में भी ले आया। कुशाल टंडन जो कि बिग बॉस 7 के दौरान घर में रहकर दिये जा रहे टास्क के दौरान भी अक्सर टास्क छोड़ कर बैठ जाया करते थे उनका कहना है कि वो खतरों के खिलाड़ी में आना ही नहीं चाहते थे। लेकिन गौहर खान ने उन्हें बार बार बोलकर खतरों के खिलाड़ी में शामिल कर ही लिया। कुशाल ने ये पूछे जान पर कि क्या खतरों के खिलाड़ी के दौरान किसी टास्क को नापसंद करने के बावजूद वो उस टास्क को करेंगे तो कुशाल ने कहा कि वो देखेंगे।

गौहर खान जो कि बिग बॉस 7 की विजेता हैं और खतरों के खिलाड़ी में भी कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही हैं ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि खतरों के खिलाड़ी में कुशाल का साथ पाकर वो बहुत खुश हैं। गौहर का मानना है कि कुशाल के इस शो में होने से वो खुद को काफी स्ट्रॉंग महसूस करेंगी और किसी भी टास्क को बेहतरीन तरीके से परफॉर्म करेंगी। दूसरी तरफ कुशास ने वनइँडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो जब टास्क कर रहे होंगे उस वक्त वो अपना बेस्ट करेंगे। लेकिन जब गौहर टास्क कर रही होंगी तो वो उन्हें चीयर करेंगे। वो गौहर को हमेशा सपोर्ट करेंगे। चूकि उन्हीं की वजह से वो इस शो का हिस्सा हैं तो वो गौहर को भी कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे।

कैटरीना हैं मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन

कुशाल टंडन से जब ये पूछा गया कि दोनों में से सबसे ज्यादा कौन किसे पैंपर करता है तो कुशाल ने कहा कि गौहर उन्हें काफी पैंपर करती हैं क्योंकि उन्हें ये अच्छा लगता है। साथ ही कुशाल ने कहा कि उन्हें गौहर की हर बात अच्छी लगती है और गौहर जब भी उनके अच्छे के लिए कुछ कहती हैं तो वो उनकी बात जरुर मानते हैं। कुशाल और गौहर को इस शो में लाने के पीछे चैनल वालों का एक ही मकसद है कि वो इस रोमांटिक जोड़ी के जरिये अच्छी टीआरपी हासिल कर सकें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X