कुशाल बिना बिग बॉस के घर में गौहर हैं दुखी, अरमान-तनीषा चिंतित!
कुशाल जो कि घर में गौहर के सबसे अच्छे दोस्त हैं वो हो सकता है कि बिग बॉस के घर में वापस भी आ जाएं लेकिन अभी तक फिल्हाल उनके वापस आने की कोई खबर नहीं है। गौहर को कल रात के बिग बॉस के एपिसोड के दौरान रोते हुए भी देखा गया। हुआ कुछ यूं कि एली ने अपने कैप्टन होने के नाते गौहर को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया जिससे कि गौहर को बहुत दुख हुआ। गौहर ने कहा कि वो पहले एपिसोड से एली का साथ दे रही हैं और एली ने ही उन्हें नॉमिनेट कर दिया।
इसके अलावा गौहर को कुछ सदस्यों ने नॉमिनेट करते हुए कहा कि गौहर आजकल काफी डिप्रेस रहने लगी हैं। वो शायद घर में रहना ही नहीं चाहती हैं। गौहर को हैवन से बात करते हुए भी देखा गया। वो हैवेन से बात करते करते रोने भी लगीं। जब सलमान खान ने ये पूछा कि कौन कौन चाहता है कि कुशाल घर में वापस आ जाएं इसपर गौहर ने सबसे पहले हाथ खड़ा किया। अब देखना ये है कि क्या बिग बॉस गौहर की इस मानसिक हालत को देखकर कुशाल को घर में वापस लाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












