सज धज के मेहंदी के साथ शुरू हुई गौहर खान - ज़ैद दरबार की संगीत सेरेमनी, देखिए तस्वीरें
एक्टर - मॉडल गौहर खान और कोरियोग्राफर ज़ैद दरबार, 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं लेकिन उनकी शादी की रस्मों की तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर वायरल हैं और हर कोई इस क्यूट से कपल को ढेर सारी बधाईयां दे रहा है।
हल्दी के बाद गौहर खान और ज़ैद दरबार की मेहंदी और संगीत सेरेमनी में उनके घरवाले और दोस्त जमकर रौनक लगा रहे हैं। गौहर के संगीत पर उनकी बहन निगार खान भी नज़र आईं।

गौरतलब है कि लॉकडाउन में ही म्यूज़िक डायरेक्टर इस्माईल दरबार के बेटे ज़ैद दरबार ने गौहर खान को प्रपोज़ किया और दोनों ने ही शादी करने का फैसला किया। इसके बाद से ही इस क्यूट कपल की बेहद प्यारी तस्वीरें आए दिन इंटरनेट पर वायरल रहती हैं।
देखिए गौहर और ज़ैद के मेहंदी - संगीत की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











