..................... Gauahar Khan who recently became a mother lost 10 kg in 10 days - Hindi Filmibeat

हाल ही में मां बनी टीवी एक्ट्रेस ने 10 दिन में घटाया 10 किलो वजन, सुनकर फैंस हुए परेशान!

Gauahar Khan

Gauhar Khan: हाल ही में मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने 10 मई 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, तब से उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनके बेटे की झलकियों से भरा हुआ है। डिलीवरी के बाद अपने पहले इंटरव्यू में गौहर खान ने अपनी अब तक की मदरहुड जर्नी और तेजी से वजन कम करने वाली बात की हैं। करके अपनी फिट शेप में वापस आने पर बात की।

गौहर खान का खास इंटरव्यू-

एक साक्षात्कार में गौहर खान ने मां बनने के बाद से अपने बेटे ज़ेहान के साथ बिताए खूबसूरत दो महीनों के बारे में बात की। गौहर खान ने कहा, मां बनने का एहसास जीवन के किसी भी अन्य अनुभव से अलग है, यह जीवन को बिल्कुल नया अर्थ देता है। हर कोई जो मां बनना चाहती है, मैं कहूंगी, जस्ट डू दैट!

मेरे लिए, मातृत्व एक ऐसा एहसास है, जिसकी तुलना कोई अन्य भावना नहीं कर सकती। मातृत्व का एहसास आपको संपूर्णता का एहसास कराता है। आप जानते हैं, बहुत से लोगों के लिए यह आसान नहीं है और उन्हें बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ता है, लेकिन मैं बेहद आभारी महसूस करती हूं कि मैं इससे गुजर सकी और मां बन सकी।

अपने बेटे जेहान के जन्म के बाद से गौहर खान अपनी पोस्ट-डिलीवरी वेट लॉस की वजह से भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, गौहर ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट करके खुलासा किया था कि उन्होंने 10 दिनों में 10 किलो वजन कम किया है। उसी के बारे में बात करते हुए गौहर ने स्वीकार किया कि जब ऐसा हुआ तो वह भी हैरान थीं।

उन्होंने कहा, मैंने सोचा था कि मुझे गर्भावस्था के दौरान वजन कम करने में थोड़ा समय लगेगा। बच्चे के वजन को एक तरफ रख दें, तो भी आपका 5-6 सप्ताह में कुछ किलो ही वजन कम होता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरा वजन अचानक 10 किलो कैसे कम हो गया। डिलीवरी के बाद मेरी बहन, मेरी मां और मेरी सास मुझे हर संभव खाना खिला रही थीं।

उन्होंने आगे कहा, ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि मैं बेबी के जन्म की दूसरी सुबह से ही पूरी तरह से एक्टिव थी और अपने बच्चे के लिए सब कुछ खुद ही कर रही थी, इससे वजन कम करने में मदद मिली। शारीरिक गतिविधि, शायद थकान और बच्चे के लिए जो कुछ भी मुझे करना पड़ा, उससे वजन कम हुआ। मैं खुद बहुत आश्चर्यचकित थी कि मैंने लगभग 10 दिनों में 10 किलो वजन कम कर लिया।

साक्षात्कार में आगे गौहर खान ने गर्भावस्था के बाद वजन कम करने के टिप्स भी साझा किए। उन्होंने कहा, मैं पर्याप्त खा रही थी और पूरी रात जागकर सारी कैलोरी बर्न कर रही थी, खासकर पहले कुछ हफ्तों में, क्योंकि बच्चा मुश्किल से सो रहा था और भूख लगने की वजह से हर दो घंटे में उठ रहा था। मुझे लगता है कि उन कारणों से मेरा वजन कम हो गया।

उन सभी के लिए मेरा पूरा सम्मान और प्यार है, जो इस दौर से गुजर रही हैं। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें वजन कम करने में महीनों लग जाते हैं, यहां तक कि अपनी पुरानी शेप में वापस आने में एक साल भी लग जाता है। खैर गौहर खान के इस इंटरव्यू की हर तरफ जमकर चर्चा हो रही है।

Read more about: gauahar khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X