क्या गलती से Gauahar Khan ने बिग बॉस में खोला वो राज? फैंस को अब तक नहीं पता था लेकिन हसीना ने जाते-जाते...

Gauahar Khan Second Baby Name

Gauahar Khan Second Baby Name Reveal: टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान बीते दिन अपने देवर को सपोर्ट करने बिग बॉस 19 पहुंचीं। वो अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद पहली बार टीवी स्क्रीन पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा किया।

देवर को सपोर्ट करने पहुंचीं गौहर

बिग बॉस 19 में गौहर खान के देवर और फेमस कोरियोग्राफर आवेज दरबार नजर आ रहे हैं। जो इस वक्त घर में अपने सेफ खेले जाने के लिए फेमस हैं और उन्हें सपोर्ट करने के लिए वीकेंड के वार में खुद पहुंची गौहर खान। उन्होंने गौहर को अपने लिए स्टैंड लेने और आवाज उठाने की सलाह दी। गौहर खान जब शो से विदा होने लगीं तो उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी भी दी, जिसे अब तक गौहर ने किसी के साथ शेयर नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- Rise And Fall: धनश्री की इस कंटेस्टेंट के साथ बढ़ी नजदीकियां, बाहर बैठी GF बोली- 'धोखेबाजों से दोस्ती नहीं'

गौहर ने बताया बेटे का नाम

गौहर खान जब शो से विदा ले रही थीं तो उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील किया। गौहर ने आवेज से कहा- 'बिग बॉस के बाहर जेहान आपका इंतजार कर रहा है, लेकिन उसके साथ ही फरवान भी आपकी राह ताक रहा है। जल्दी से ट्रॉफी जीतकर आप घर आइए।' इसी के गौहर ने रिवील कर दिया कि उनके छोटे लाडले का नाम फरवान है।

क्या है फरवान का मतलब

जैसे ही गौहर ने अपने छोटे बेटे का नाम रिवील किया, लोग उस नाम का मतलब ढूंढने लगे और अगर आप भी जानना चाहते हैं कि फरवान नाम का क्या मतलब है तो आपको बता दें कि इस्लाम में फरवान नाम का मतलब 'दौलतमंद' होता है।

गौहर खान की पर्सनल लाइफ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौहर खान की शादी साल 2020 के दिसंबर में म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से हुई थी। साल 2023 में उन्होंने अपने पहले बेटे जेहान को जन्म दिया था और 2025 में वो दूसरे बेटे फरवान की मां बनी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: gauahar khan bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X