Zaid-Gauahar Lip Lock: होटल में जैद दरबार के साथ रोमांटिक गौहर खान करने लगीं लिप लॉक, वायरल हो गई ऐसी तस्वीरें

gauahar khan lip lock

Zaid Darbar Gauahar Khan Romantic Photos: एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार की जोड़ी काफी मशूहर जोड़ियों में शुमार है। जैद और गौहर की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करता रहता है। अब इसी कड़ी में जैद और गौहर की कुछ और बेहद रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

गौहर खान की पर्सनल लाइफ
'बिग बॉस 7' (Bigg Boss 7) की विनर रह चुकीं गौहर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने से करीब 7 साल छोटे जैद दरबार से शादी की है। जैद एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और म्यूजिक डायरेक्ट इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

गौहर खान ने शेयर की तस्वीरें
गौहर खान और जैद दरबार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने रोमांटिक मोमेंट की झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, जैद दरबार और गौहर खान ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों को एक रेस्तरां में बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है।

जैद-गौहर का लुक
इनमें से एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। फोटो में गौहर खान को पति जैद को लिप किस करते हुए देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो जैद व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं गौहर खान व्हाइट कलर के स्टैपलेस ड्रेस में दिख रही हैं। बता दें कि, इस वक्त दोनों गोवा में वेकेशन मना रहे हैं।

जैद गौहर की पहली मुलाकात
गौहर खान और जैद दरबार की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की एक ग्रॉसरी शॉप पर पहली मुलाकात हुई थी, जहां पहली नजर में ही जैद एक्ट्रेस पर अपना दिल हार गए थे। दोनों एक-दो साल नहीं, बल्कि कुछ महीने ही एक-दूसरे को डेट किया और फिर 25 दिसंबर 2020 को शादी कर ली थी। दोनों अपनी मैरिड लाइफ स्पेंड कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X