दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद मिसकैरेज से टूटी गौहर खान, फूट फूटकर रोई बोलीं- मेरा मिसकैरेज हो गया सिर्फ 9.

Gauahar Khan Miscarriage: अभिनेत्री गौरान खान ने हाल ही में अपने दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ देखकर अपने फैंस को काफी स्पेशल सरप्राइज दिया था। वहीं अब गौहर खान ने अपने मां नोरंजन नाम के यूट्यूब पॉडकास्ट में अपने ही मिसकैरेज पर आंसू बहाएं हैं। बता दे कि गौहर खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि पहले बेटे के जन्म से पहले उनका एक मिसकैरेज हो गया था जिससे वो पूरी तरह से टूट गई थीं।
गौहर खान ने अपना एक नया व्लॉग शुरू किया है, जिसमें वह अपनी मातृत्व यात्रा और जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। इस व्लॉग में गौहर ने अपने एक मिसकैरिज के दर्दनाक अनुभव को साझा किया, जिसे सुनकर वह रो पड़ीं।
अपने यूट्यूब पॉडकास्ट में, गौहर खान मिसकैरज और सी-सेक्शन के स्ट्रगल के बारे में खुल कर बात करते हुए भावुक हो गईं। गौहर खान ने सुनील शेट्टी की हालिया कमेंट पर रिएक्शन देते हुए कहा कहा, "मैं अपनी पूरी आवाज़ में चिल्लाना चाहती हूं और कहना चाहती हूँ, आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? कैसे?" उन्होंने आगे कहा, "इस विषय पर बहुत सारे मिथक हैं कि अगर कोई सी-सेक्शन करवा रहा है, तो यह आसान ऑप्शन है। इतनी गलत जानकारी कैसे हो सकती है? और एक पुरुष सेलिब्रिटी के लिए ऐसा कहना, जो गर्भावस्था से नहीं गुज़रा, जिसने बच्चे को जन्म नहीं दिया, उसे नहीं पता कि सी-सेक्शन कितना दर्दनाक होता है।"
गौहर ने बेटे ज़ेहान के समय हुई अपनी सी-सेक्शन डिलीवरी के बारे में बताया। आंसुओं को रोकते हुए, उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि जेहान को जन्म देने से पहले उनका मिसकैरेज भी हुआ था। उस वक्त उनकी प्रेग्नेंसी को 9 हफ्ते हुए थे। गौहर ने कहा कि वो एक्सपीरिंयस बहुत मुश्किल था। गौहर ने कहा, "एक बात है जो मैंने कभी किसी को नहीं बताई। ज़ेहान से पहले मेरा मिसकैरेज हुआ था। मैं आपको उस भावना के बारे में क्या बताऊं? इसे डिस्क्राइब करना इम्पॉसिबल है। यह एक प्रेग्नेंसी थी, मैंने लगभग 9 हफ्ते के बाद बच्चे को खो दिया। वह नुकसान बेहद मुश्किल था। और मैं आने वाले एपिसोड में इसके बारे में और बात कर पाऊंगी।"
बता दें कि गौहर खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस साल की शुरुआत में, बिग बॉस 7 की विनर और उनके पति ज़ैद दरबार ने सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसेंट की थी। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की ज़रूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को नचाओ गाजा बेबी 2।"


Click it and Unblock the Notifications











