..................... Gauahar Khan at the age of 42 blessed with baby boy, Zaid Darbar shared Good news - Hindi Filmibeat

42 की उम्र में फिर मां बनीं गौहर खान, जानें घर में कौन आया नन्ही परी या शहजादा ?

Gauahar Khan

जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने एक बार फिर गुड न्यूज दे दी है। जी हां, बता दें कि गौहर खान दूसरी बार मां बनी हैं। जैद दरबार का घर खुशियों से भर गया है। घर में एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। बता दें कि गौहर खान ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। गौहर का पहला बेटा जेहान अब बड़ा भाई बन चुका है। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर इस खुशखबरी को शेयर किया है।

गौहर और जैद ने किया पोस्ट

गौहर खान ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया है। गौहर ने अपने पोस्ट में लिखा- जेहान की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि वह बड़ा भाई बन चुका है। गौहर ने बताया कि उनकी डिलीवरी 1 सितंबर को हुई थी। गौहर ने सभी से अपने दूसरे बच्चे के लिए भी प्यार और आशीर्वाद मांगा है।

पोस्ट पर लगी कमेंट्स की लंबी लाइन

आपको बता दें कि गौहर के इस पोस्ट पर कमेंट की लंबी लाइन लग चुकी है। सिंगर नीति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा- ओ माई गॉड, यह सुनकर तो बहुत ही खुशी हो रही है आप दोनों को बधाई। वहीं अमायरा दस्तूर, आएशा खान, कृति खरबंदा, सुगंधा मिश्रा, जस्लीन मथारू, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर समेत तमाम सितारों ने गौहर और जैद को बधाई दी है।

शादी को हो गए 5 साल

आपको बता दें कि गौहर और जैद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया फिर दोनों ने साल 2020 में शादी रचाई। साल 2023 में गौहर खान ने पहले बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब जेहान को उनका छोटा भाई मिल चुका है। नन्हे मेहमान के घर आने से परिवार काफी खुश हो गया है।

Read more about: gauahar khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X