41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली है Gauhar Khan, फ्लॉन्ट किया बड़ा-सा बेबी बंप

Gauahar Khan

Gauahar Khan Announce Second Pregnancy: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस गौहर खान आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि एक बार फिर से उनके घर पर खुशियों ने दस्तक दी है और जल्दी ही उनके घर पर एक बार फिर से बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। दरअसल शादी के 5 साल बाद एक बार फिर से वह मां बनने वाली हैं।

हाल ही में गौहर खान ने इस बात का खुद ऐलान किया है। हाल ही में गौहर खान और जैद दरबार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दूसरे बार माता-पिता बनने की न्यूज़ को अपने वीडियो के साथ में शेयर किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौहर खान 41 साल की उम्र में एक बार फिर से प्रेग्नेंट हुई है,

गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट की है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों ही एक खूबसूरत लोकेशंस पर खड़े हुए हैं और यहां पर वीडियो बना रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान को जैद दरबार पकड़ते हैं और उनके बेबी बंप पर हाथ रखकर फ्लॉन्ट करते हुए नजर आते हैं। एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा कि "बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैला कर दुनिया को नचाओ... गाजा बेबी 2।"

गौहर खान और जैद दरबार अपने आने वाले दूसरे बच्चे के लिए काफी खुश है और यह खुशी उनके वीडियो में उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले गौहर खान एक बेटे की मां बन चुकी हैं। 2023 में उन्होंने बेटे जेहान को जन्म दिया था। अब जल्दी ही जेहान का छोटा भाई या बहन आने वाला है।

गौहर खान और जैद दरबार की रिलेशनशिप की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी शादी को 5 साल हो चुके हैं। साल 2020 में दोनों ने निकाह किया था। दोनों की शादी में टीवी के कई सारे सितारों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे। यह कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है और अपने फ्रेंड्स के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करते रहता है।

More from Filmibeat

Read more about: gauahar khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X